नरेंद्र मोदी वाली झालमुड़ी कैसे बनाते हैं? शेफ रणवीर बरार की आसान रेसिपी, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बंगाल में झालमुड़ी चखने के बाद यह स्नैक खूब ट्रेंड कर रहा है। शेफ रणवीर बरार ने इसकी आसान रेसिपी बताई, जिसमें भाजा मसाला और सरसों तेल स्वाद का असली राज हैं।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. Diabetes Eye Problems: शुगर के मरीज हो जाएं अलर्ट! जानिए कैसे डायबिटीज आपकी आंखों को अंदर से कमजोर और अंधा बना रही है डायबिटीज?
  2. लंग्स को मजबूत बनाने के 7 असरदार तरीके, उम्रभर रहेंगे फेफड़े स्वस्थ और ताकतवर
  3. किचन के 5 ठंडी तासीर वाले मसाले, शरीर रहेगा कूल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे
  4. Egg Consumption: दुनिया में कहां खाए जाते हैं सबसे ज्यादा अंडे, भारत का आंकड़ा किस नंबर पर?
  5. Summer Vacation Special: दिल्ली NCR में वीकेंड पर बच्चों के साथ बिताना चाहते है यादगार समय, तो ये 5 जगहें हैं एकदम बेस्ट
  6. अक्षय तृतीया पर बना रहा बेहद शुभ आयुष्मान योग, इन 5 कार्यों से दूर होंगे बड़े से बड़े रोग!
  7. डेटिंग की दुनिया के 5 'Red Flag' शब्द, कमिटमेंट और धोखे की देते हैं चेतावनी, कहीं आप भी तो नहीं फंस रहे? जानें असली सच
  8. नैनीताल-मसूरी नहीं, इस बार उत्तराखंड की इन 5 मोस्ट ऑफबीट डेस्टिनेशन को जरूर करें एक्सप्लोर
  9. लिवर डिटॉक्स करने के चक्कर में न करें ये भूल, हो सकता है जानलेवा
  10. गर्मियों का अमृत! घर पर बनाएँ बाज़ार जैसी गाढ़ी और मलाईदार लस्सी
  11. इन राशियों को आंतरिक शांति और वित्तीय प्लानिंग में सावधानी बरतने की जरूरत, जानें आज का राशिफल
  12. सिर्फ रसोई ही नहीं घाव पर भी है असरदार... जानिए कैसे शहद तेजी से रोकता है इंफेक्शन
  13. क्या पूरी तरह बने घर में गृह प्रवेश अशुभ है? जानिए क्या कहते है शास्त्र
  14. Rashifal 14 April 2026: वृषभ और मिथुन समेत इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत!
  15. मारपीट के बाद प्यार दिखाना भी हो सकता है भावनात्मक शोषण का संकेत...जानें इसके पीछे की वजह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लाइफस्टाइल और खान-पान हमेशा लोगों के बीच चर्चा में रहते हैं। हाल ही में बंगाल की एक रैली के दौरान जब उन्होंने वहां की फेमस झालमुड़ी का स्वाद लिया, तो यह स्ट्रीट फूड तुरंत सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। झालमुड़ी सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि बंगाल की संस्कृति का अहम हिस्सा है, जो जल्दी बनने वाला, टेस्टी और हेल्दी भी होता है। अगर आप भी वही परफेक्ट स्वाद घर पर ट्राई करना चाहते हैं, तो शेफ रणवीर बरार की आसान रेसिपी मददगार है। इसमें खास भाजा मसाला इसकी असली जान है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।

भाजा मसाला: झालमुड़ी का असली स्वाद

झालमुड़ी का सबसे खास हिस्सा इसका ‘भाजा मसाला’ है, जिसके बिना इसका असली बंगाली स्वाद नहीं आता। इसे बनाने के लिए जीरा, सौंफ, खड़ा धनिया और हरी इलायची को हल्का नमक डालकर पैन में धीमी आंच पर भूनें, जब तक खुशबू न आने लगे। करीब 80% तक भूनकर इसे ठंडा करें और फिर दरदरा पीस लें।

मुरमुरे की तैयारी

इसका बेस मुरमुरा होता है, जो हमेशा क्रिस्पी होना चाहिए। अगर मुरमुरा नरम हो गया हो तो उसे हल्का सा भून लें या माइक्रोवेव में गर्म कर लें, ताकि खाने में वह कुरकुरा बना रहे।

झाल और झांझ का बैलेंस

‘झालमुड़ी’ में ‘झाल’ यानी तीखापन और ‘झांझ’ यानी सरसों के तेल की तेज खुशबू का सही मेल होता है। इसमें अक्सर अचार वाला सरसों तेल डाला जाता है, जो इसे खास चटपटा स्वाद देता है।

ताजी सब्जियां और प्रोटीन

इसमें बारीक कटा प्याज, टमाटर, उबला आलू, उबले मटर और भीगे काले चने मिलाए जाते हैं, जिससे यह न सिर्फ टेस्टी बल्कि पौष्टिक भी बनती है।

क्रंच और स्वाद का तड़का

चना जोर गरम, सेव और ताजा नारियल इसके स्वाद और टेक्सचर को और बढ़ाते हैं। अंत में नमक और हरी मिर्च डालकर इसे और चटपटा बनाया जाता है।

परफेक्ट मिक्सिंग

झालमुड़ी को चम्मच से नहीं, बल्कि जोर से हिलाकर मिलाया जाता है ताकि मसाला हर कण में अच्छे से लग जाए। इसे तुरंत परोसकर खाना ही इसका असली मजा है।

Written By: Namita Verma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in