आज सचिन तेंदुलकर का 53वां जन्मदिन, जानिए उनके ये 7 रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ना नामुमकिन!

Sachin Tendulkar Birthday: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबला, जानें आज कौन मारेगा बाजी
  2. अभिषेक शर्मा के शतक पर युवराज सिंह ने कहा 'सर', कभी मज़ाक में कही थी चप्पल मारने की बात, जानिए पूरा मामला
  3. आज SRH और DC के बीच महामुकाबला, जानें कौन जीतेगा मैच
  4. 'Cute Cute'अर्शदीप सिंह ने लिए चहल के लिए मजे, एक्ट्रेस से जुड़ा है मामला
  5. लखनऊ रोक पाएगी पंजाब का विजय रथ! जानिए कौन जीतेगा
  6. विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज का बड़ा खुलासा! कहा-'मैंने ऐसा नहीं सोचा था...'
  7. GT और KKR के बीच महामुकाबला, क्या KKR खोलेगी जीत का खाता!
  8. इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल हैं युजवेंद्र चहल, मैसेज वायरल
  9. IPL 2026: जीत की पटरी पर आरसीबी…वापसी की तलाश में लखनऊ, आज होगा बड़ा मुकाबला
  10. IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में वापसी की जंग, चेपक में बड़ा मुकाबला आज
  11. IPL 2026: हैदराबाद में बड़ा धमाका तय! Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals मैच में छक्कों की बारिश की उम्मीद
  12. IPL 2026: रविवार का धमाका, आज होगा दोगुना रोमांच.... भाई-भाई में होगी टक्कर
  13. IPL 2026: डबल हेडर में रोमांच का तूफान, जीत की जंग में भिड़ेगीचार टीमें
  14. IPL 2026: गुवाहाटी में टक्कर, राजस्थान की चौथी जीत या आरसीबी की हैट्रिक?
  15. IPL 2026: ईडन गार्डन में आज होगी रोमांचक टक्कर...क्या KKR हासिल करेगी पहली जीत या फिर LSG मारेगी बाजी

Sachin Tendulkar Birthday: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज़ सचिन तेंदुलकर आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने अपने करियर में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए हैं। जिन्हें तोड़ना आज भी दुनिया भर के बल्लेबाज़ों के लिए बेहद मुश्किल माना जाता है। उनके कई रिकॉर्ड तो ऐसे हैं,जिन्हें आने वाले दशकों तक कोई छू भी नहीं पाएगा। आइए जानते हैं उनके 7 ऐसे ऐतिहासिक रिकॉर्ड,जिसे तोड़ना आज भी नामुमकिन है।

1. वनडे क्रिकेट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का

सबसे पहले बात करते हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन की। सचिन तेंदुलकर ने 463 वनडे मैचों में 18,426 रन बनाए, जो आज भी एक विश्व रिकॉर्ड है। उनके सबसे करीब विराट कोहली हैं, लेकिन वह भी हजारों रन पीछे हैं। मौजूदा क्रिकेट शेड्यूल और सीमित मैचों को देखते हुए यह रिकॉर्ड टूटना बेहद कठिन लगता है।

2. सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का

दूसरा बड़ा रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने का। सचिन ने अपने करियर में कुल 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। यह संख्या इतनी बड़ी है कि आज के खिलाड़ियों के लिए इसे पार करना लगभग नामुमकिन सा है। महेला जयवर्धने इस रिकॉर्ड के करीब पहुंचे थे, लेकिन इसे तोड़ नहीं सके।

3. इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक बनाने का रिकॉर्ड

तीसरा रिकॉर्ड है इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों का। यह उपलब्धि क्रिकेट इतिहास में किसी और खिलाड़ी ने हासिल नहीं की। विराट कोहली इस मामले में करीब माने जाते हैं, लेकिन उनके लिए भी इस आंकड़े तक पहुंचना अब काफी मुश्किल दिखता है।

4. सबसे लंबे इंटरनेशनल करियर

चौथा रिकॉर्ड है सबसे लंबे इंटरनेशनल करियर का। सचिन ने 1989 में डेब्यू किया और 2013 तक खेले, यानी उनका करियर 24 साल से अधिक लंबा रहा। इतनी लंबी अवधि तक लगातार शीर्ष स्तर पर खेलना अपने आप में असाधारण है।

5. सचिन ने 34,357 रन बनाए हैं

पांचवां रिकॉर्ड है सबसे ज्यादा इंटरनेशनल रन का। सचिन ने 34,357 रन बनाए हैं। यह आंकड़ा इतना विशाल है कि आज तक कोई बल्लेबाज 30 हजार रन के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया है।

6. टेस्ट क्रिकेट में 51 टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड

छठा रिकॉर्ड टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतकों का है। सचिन ने 51 टेस्ट शतक लगाए। मौजूदा खिलाड़ियों में जो रूट इस सूची में आगे हैं, लेकिन उन्हें भी इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए लंबा सफर तय करना होगा।

7. सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

सातवां और आखिरी रिकॉर्ड है वनडे में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड का। सचिन ने 62 बार यह सम्मान जीता, जो उनकी मैच जिताने की क्षमता को दर्शाता है। विराट कोहली इस सूची में सक्रिय खिलाड़ियों में आगे हैं, लेकिन इस रिकॉर्ड को तोड़ना उनके लिए भी आसान नहीं होगा। सचिन तेंदुलकर के ये रिकॉर्ड सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि उनके महान करियर की कहानी हैं। यही वजह है कि उन्हें क्रिकेट इतिहास का सबसे महान बल्लेबाज़ माना जाता है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in