महिला या पुरुष, किसकी गैस ज्यादा खतरनाक? वैज्ञानिकों ने खोली दिलचस्प मिस्ट्री

मानव शरीर से जुड़ी ऐसी कई बातें होती हैं जिन पर लोग खुलकर बात करने हिचकिचाते है। ऐसी ही एक दिलचस्प और आम समस्या है गैस और उसकी गंध का।

24 April 2026

और पढ़े

  1. Meta लाया खास फीचर, अब पैरेंट्स भी जान पाएंगे... बच्चे AI से क्या करते हैं बात
  2. एक पासवर्ड... कई प्लेटफॉर्म, Meta ने लॉन्च किया Meta Account; इस सिस्टम से बदलेगा यूजर एक्सपीरियंस
  3. अब छाते पर दिखेंगे GPS और नोटिफिकेशन, ये कंपनी जल्द लॉन्च करेंगी स्मार्ट छाता
  4. 16 लाख टन विस्फोटक के बीच कैसे जिंदा हैं केकड़े और मछलियां? हैरान कर देगा सच!
  5. 2 घंटे मोबाइल से दूरी, दिमाग की सेहत और याददाश्त के लिए है फायदेमंद?
  6. नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शूट किया उल्का वर्षा का शानदार वीडियो, अद्भुत नजारे की तस्वीर वायरल
  7. पृथ्वी के इतिहास का सबसे विशाल सांप, वासुकी बनाम टाइटेनोबोआ
  8. ब्रह्मांड का 'दानव', विशाल तारे को निगल रहा ब्लैक होल, वैज्ञानिकों ने कैद की अद्भुत घटना
  9. 2009 में खत्म हुआ गोल्डन फ्रॉग, अब कैसे हो रही वापसी?
  10. वैज्ञानिकों ने बनाया 'love switch', बटन दबाते ही हो जाएगा प्यार!
  11. क्या होता है Deja Vu? अनजान जगह क्यों लगता है अपना सा
  12. ब्रह्मांड का सबसे खौफनाक मंजर! NASA ने पहली बार ब्लैक होल को तारा निगलते देखा।
  13. AI पत्नी से मिलने के लिए शख्स ने की आत्महत्या, कुछ ही हफ्तों में चैटबॉट को भेजे थे 4,700 से ज्यादा मैसेज
  14. CarPlay में WhatsApp का नया अवतार, अब स्क्रीन से ही करें सब कंट्रोल
  15. ब्लैक होल या डार्क मैटर? मिल्की वे के केंद्र पर नई रिसर्च से विवाद हुआ तेज

मानव शरीर से जुड़ी ऐसी कई बातें होती हैं जिन पर लोग खुलकर बात करने हिचकिचाते है। ऐसी ही एक दिलचस्प और आम समस्या है गैस और उसकी गंध का। सदियों से यह सवाल लोगों के मन में रहा है कि आखिर महिला या पुरुष, किसकी गैस ज्यादा बदबूदार और 'खतरनाक' होती है? अब वैज्ञानिकों ने इस मिस्ट्री पर प्रकाश डाली है।

क्यों है बनती गैस ?

हम जो भोजन खाते हैं, उसका पाचन पूरी तरह से पेट और छोटी आंत में नहीं हो पाता। कुछ तत्व बड़ी आंत तक पहुंचते हैं, जहां बैक्टीरिया उन्हें तोड़ते हैं। इस प्रक्रिया के दौरान गैस बनती है, जिसमें हाइड्रोजन, मीथेन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसे तत्व शामिल होते हैं। इसी वजह से जब पेट गैस पास होता है तो बदबू आनी लगती है।

महिलाओं की गैस बदबूदार क्यों होती है?

वैज्ञानिक शोध के अनुसार, महिलाओं की गैस पुरुषों की तुलना में अधिक बदबूदार हो सकती है। इसका कारण है, उनकी आंतों में बनने वाले सल्फर यौगिकों की मात्रा। कुछ रिसर्च में पाया गया कि महिलाओं के शरीर में ऐसे कंपाउंड अधिक बनते हैं, जो गैस को तीखी गंध देते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि महिलाओं में गैस ज्यादा बनती है, बल्कि उनकी गैस में गंध की तीव्रता अधिक हो सकती है।

पुरुषों की गैस ज्यादा मात्रा में

दूसरी ओर, पुरुषों में गैस बनने की मात्रा आमतौर पर अधिक पाई गई है। इसका कारण उनकी खान-पान की आदतें और ज्यादा कैलोरी का सेवन हो सकता है। पुरुष अक्सर प्रोटीन और भारी भोजन ज्यादा खाते हैं, जिससे गैस का उत्पादन बढ़ सकता है।

खान-पान का बड़ा रोल

गैस की गंध और मात्रा केवल जेंडर पर निर्भर नहीं करती। यह इस बात पर ज्यादा निर्भर करती है कि आप क्या खाते हैं। जैसे:

1.बीन्स, पत्ता गोभी, ब्रोकली जैसे खाद्य पदार्थ गैस बढ़ाते हैं
2.ज्यादा प्रोटीन से बदबूदार गैस बन सकती है
3.फाइबर की मात्रा भी गैस को प्रभावित करती है

लाइफस्टाइल भी है जिम्मेदार

तेजी से खाना, ज्यादा कार्बोनेटेड ड्रिंक पीना, और कम शारीरिक गतिविधि भी गैस बनने के कारण हो सकते हैं। इसके अलावा, हर व्यक्ति का पाचन तंत्र अलग होता है, जिससे गैस की प्रकृति भी अलग होती है।

क्या गैस खतरनाक होती है?

आमतौर पर गैस एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है और यह शरीर के स्वस्थ पाचन का संकेत भी हो सकती है। लेकिन अगर गैस के साथ पेट दर्द, सूजन या अन्य परेशानी हो, तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है और डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in