.jpg)
Mundathikode Thrissur Fireworks Explosion: केरल से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां त्रिशूर ज़िले के मुंडाथिकोड में पटाखों के एक गोदाम में आग लग गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि आग इतनी भीषण थी कि 8 लोग इसकी चपेट में आ गए। वहीं केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस घटना में 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
हादसे में बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
कहा जा रहा कि इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। यह हादसा 'त्रिशूर पूरम' की तैयारियों के दौरान हुआ। त्रिशूर पूरम केरल का भव्य और प्रसिद्ध वार्षिक मंदिर उत्सव है। इस उत्सव को पूरमों की जननी भी कहा जाता है। उत्सव के दौरान आतिशबाजी के लिए पटाखे लाए गए थे।
पटाखा गोदाम में लगी आग
ये पटाखे तिरुवंबडी में एक शेज के नीचे रखे गए थे। मंगलवार को अचानक पटाखे एक-एक कर फूटने लगे। इस उत्सव में शामिल होने के लिए काफी संख्या में लोग जमा हुए थे। अचानक पटाखे फूटने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग पटाखों की चपेट में आ गए।
40 से ज्यादा लोग घायल
इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौतों की पुष्टि की जा चुकी है, तो वही 40 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। दूसरी तरफ दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।
आग की चपेट में आई 5 अस्थायी शेड
मिली जानकारी के अनुसार, केरल में आयोजित 'त्रिशूर पूरम' उत्सव के लिए लगभग 5 अस्थायी शेड बनाए गए थे। आग इतनी भयानक थी की इन सभी शेड में आग फैल गई और लोगों को जान बचाकर भागना पड़ा। फिलहाल राहत-बचाव अभियान तेजी से जारी है। लेकिन पूरे इलाके में काले धुएं का गुबार छाया हुआ है, जिससे बचाव कार्य में मुश्किलें आ रही है।
त्रिशूर में हुए हादसे पर पीएम ने जताया दुख
केरल में त्रिशूर में हुए हादसे पर पीएम मोदी ने दुख जताया। वहीं इस हादसे पर PMO कार्यालय से ट्वीट किया है। पोस्ट में लिखा गया कि केरल के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में मौत की खबर दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
PMO ने ट्वीट किया, "केरल के त्रिशूर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।" pic.twitter.com/Hrvo396wv6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2026
केरलम की स्वास्थ्य मंत्री हादसे पर जताया दुख
केरलम की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, त्रिशूर में पटाखों के स्टोरेज में हुआ धमाका बहुत दुख की बात है। जो लोग जले हैं और घायल हुए हैं, उनके लिए एक्सपर्ट मेडिकल इलाज पक्का किया जा रहा है।
केरलम की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने कहा, "त्रिशूर में पटाखों के स्टोरेज में हुआ धमाका बहुत दुख की बात है। जो लोग जले हैं और घायल हुए हैं, उनके लिए एक्सपर्ट मेडिकल इलाज पक्का किया जा रहा है। त्रिशूर मेडिकल कॉलेज, जनरल हॉस्पिटल और आस-पास के दूसरे हॉस्पिटल में इलाज का इंतज़ाम… pic.twitter.com/GVp7WnrGjS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2026
स्टाफ तैनात किया गया है। तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोट्टायम और कोझिकोड के मेडिकल कॉलेजों से स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीमें भी इलाज में मदद के लिए पहुंचेंगी।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)