.jpg)
Kharge on PM Modi: आगामी तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 23 अप्रैल को वोटिंग होनी है। इसके लिए चुनाव का प्रचार 21 अप्रैल मंगलवार शाम को समाप्त हो गया। चुनाव में DMK-कांग्रेस का मुकाबला AIADMK और भाजपा के गठबंधन से हो रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु के चेन्नई में एक जनसभा का संबोधित किया। इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दे दिया है। बता दें, खरगे ने पीएम मोदी को आतंकवादी बता दिया है। इस बयान के सामने आते ही बवाल मच गया।
क्या बोले गए खरगे?
दरअसल, तमिलनाडु के चेन्नई में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा- 'AIADMK के लोग मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वो एक आतंकवादी हैं। सबसे बड़ी बात कि वो समानता में विश्वास नहीं करते। क्योंकि उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। इन लोगों का उनके साथ जुड़ना, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।'
#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु | कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "ये AIADMK के लोग, जो खुद अन्नादुरई की फोटो लगाते हैं, वे मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करेगी। ये लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं; इसका मतलब है कि वे… pic.twitter.com/5lbu7Xoq0W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2026
'लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री का अपमान किया'
इस बयान के सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके ने लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री का अपमान किया है। इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह गठबंधन चुनावी लाभ के लिए ऐसा बयानबाजी कर रहा है। भाजपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया और कहा कि जनता इसका जवाब देगी। भाजपा की ओर से अन्य नेताओं ने भी इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक नैतिकता से गिरने का आरोप लगाया। पार्टी का कहना है कि इस तरह के बयान देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक पदों का अपमान करते हैं।
#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु: भाजपा के तमिलनाडु चुनाव इंचार्ज पीयूष गोयल ने कहा, "तमिलनाडु के लोगों ने NDA गठबंधन को 2/3 बहुमत देने का फैसला किया है। वे भ्रष्ट स्टालिन सरकार को हटाना चाहते हैं। वे एक ऐसे गठबंधन को हटाना चाहते हैं जो हमेशा आपस में लड़ते रहते हैं... तमिलनाडु के लोग… pic.twitter.com/pwYNVBBCki
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2026
'देश की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी'
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मीडिया से बातचीत कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहा है। यह देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर सीधा हमला है। देश की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी।
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, "... कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राहुल गांधी को खुश करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहा है... यह देश की लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर सीधा हमला है। यह… pic.twitter.com/wRzIPxVxg2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2026
'कांग्रेस पार्टी निराशा में ऐसा बयान दे रही है'
भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने खरगे के बयान पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि खरगे जी का प्रधानमंत्री के बारे में ये शब्द बोलना कोई नई बात नहीं। कांग्रेस पार्टी निराशा में है इसलिए इस प्रकार के कमेंट कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी अपनी पतन की ओर जा चुकी है।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने कहा, "खरगे जी का प्रधानमंत्री के बारे में ये शब्द बोलना कोई नई बात नहीं है। कांग्रेस पार्टी निराशा में है इसलिए इस प्रकार के कमेंट कर रहे हैं। जब वे जमीन पर नहीं जीत पाते हैं तो शब्दों के तीर उनके मुंह से निकल रहे हैं लेकिन अंत में वही… https://t.co/wX1UUiUV4v pic.twitter.com/aO7ao6fWdg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2026
शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया: खरगे
विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उनके शब्दों को गलत तरीके से पेश किया गया है। खरगे ने स्पष्ट किया कि उनका इरादा प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहने का नहीं था। उन्होंने कहा कि उनका संदर्भ सरकार की उन कार्रवाइयों से था, जिनमें विपक्षी दलों और नेताओं पर सीबीआई, ईडी और आयकर जैसी एजेंसियों के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया जाता है।
#WATCH चेन्नई, तमिलनाडु | PM मोदी पर अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "वह (PM मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं...मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं, कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ED,… pic.twitter.com/8oRUPLhv1E
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 21, 2026
खरगे ने कहा कि उन्होंने केवल यह कहना चाहा था कि सरकार इन संस्थाओं के माध्यम से विपक्षी दलों में डर का माहौल बना रही है। उन्होंने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)