महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी का देशव्यापी अभियान, जगह-जगह पर निकाली जन-आक्रोश महिला पदयात्रा

महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में प्रस्तावित संशोधन संसद में पारित नहीं हो सका, जिसके बाद भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम को बता दिया आतंकवादी, आगबबूला हुई बीजेपी, कांग्रेस अध्यक्ष देने लगे सफाई
  2. Weather Today: दिल्ली- UP समेत इन राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, पारा 45 के पार
  3. बंगाल में पहले चरण और तमिलनाडु की सभी सीटों के लिए प्रचार आज थम जाएगा, 23 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट।
  4. दिल्ली-NCR में बड़ा आतंकी खुलासा! ISIS के 4 आतंकियों से पूछताछ में सामने आया चौंकाने वाले राज
  5. 'मुझे झालमुड़ी खिलाओ…',बंगाल में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज वायरल
  6. Weather Forecast: IMD ने जारी किया 15 राज्यों में बड़ा अलर्ट, आसमान से बरसेगी आफत
  7. भारत दौरे पर दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली, पीएम मोदी से मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
  8. 'नारी अपमान नहीं भूलती, पाप की सजा जरूर मिलेगी...', PM का विपक्ष पर वार
  9. राहुल गांधी के घर के बाहर BJP का प्रदर्शन, CM रेखा गुप्ता समेत कई दिग्गज नेता शामिल
  10. आज रात 8.30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, महिला आरक्षण बिल पर कर सकते हैं बात
  11. 'ये महिला आरक्षण नहीं परिसीमन बिल था, सरकार की साजिश नाकाम...',प्रियंका गांधी का सरकार पर वार
  12. संसद में गिरा महिला आरक्षण बिल, BJP ने किया देशभर में प्रोटेस्ट का ऐलान
  13. TCS धर्मांतरण मामले में फरार निदा खान ने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की, इन दलीलों के आधार पर मांगी राहत
  14. महिला आरक्षण, परिसीमन और जनगणना पर अमित शाह का धमाकेदार भाषण, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
  15. राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा 'जादूगर', संसद में मचा बवाल

महिला आरक्षण के मुद्दे पर देश की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पीएम मोदी के नेतृत्व में लाए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' में प्रस्तावित संशोधन संसद में पारित नहीं हो सका, जिसके बाद भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़ दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार, 21 अप्रैल को 'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न राज्यों में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी दिग्गज नेताओं ने भाग लिया। 

 

महिला विरोधी है विपक्ष दल: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर गैर-जिम्मेदाराना रवैया अपनाया और संसद में बिल को गिराने का काम किया। योगी ने कहा कि यह पदयात्रा देश की आधी आबादी के आक्रोश का प्रतीक है और महिलाओं के अधिकारों के समर्थन में एक मजबूत संदेश देती है।

पदयात्रा के वजह से मार्गों पर डायवर्जन लागू

पदयात्रा के चलते लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही और कई मार्गों पर डायवर्जन लागू करना पड़ा। इस कार्यक्रम में सीतापुर से करीब पांच हजार महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी ने आयोजन को और व्यापक बना दिया।

'महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है कांग्रेस'

राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी पदयात्रा का आयोजन हुआ, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को 'महिला विरोधी' और 'परिवारवादी' बताते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद उसने महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में देखा।

विपक्ष ने महिलाओं के सशक्तिकरण मुद्दे को किया अनदेखा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित पदयात्रा में मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पर महिला अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और कहा कि विपक्ष ने महिलाओं के सशक्तिकरण के मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया।

भाजपा का पदयात्रा एक रणनीतिक पहल

देशभर में आयोजित इन पदयात्राओं और सम्मेलनों को भाजपा की एक रणनीतिक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिला मतदाताओं को संगठित करना और विपक्ष पर दबाव बनाना है। इस पूरे घटनाक्रम ने महिला आरक्षण के मुद्दे को फिर से राष्ट्रीय बहस के केंद्र में ला खड़ा किया है।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in