आज SRH और DC के बीच महामुकाबला, जानें कौन जीतेगा मैच

SRH vs DC: IPL 2026 में आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच है।

15 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 'Cute Cute'अर्शदीप सिंह ने लिए चहल के लिए मजे, एक्ट्रेस से जुड़ा है मामला
  2. लखनऊ रोक पाएगी पंजाब का विजय रथ! जानिए कौन जीतेगा
  3. विराट कोहली के लाइक पर मॉडल लिजलाज का बड़ा खुलासा! कहा-'मैंने ऐसा नहीं सोचा था...'
  4. GT और KKR के बीच महामुकाबला, क्या KKR खोलेगी जीत का खाता!
  5. इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल हैं युजवेंद्र चहल, मैसेज वायरल
  6. IPL 2026: जीत की पटरी पर आरसीबी…वापसी की तलाश में लखनऊ, आज होगा बड़ा मुकाबला
  7. IPL 2026: पॉइंट्स टेबल में वापसी की जंग, चेपक में बड़ा मुकाबला आज
  8. IPL 2026: हैदराबाद में बड़ा धमाका तय! Sunrisers Hyderabad और Rajasthan Royals मैच में छक्कों की बारिश की उम्मीद
  9. IPL 2026: रविवार का धमाका, आज होगा दोगुना रोमांच.... भाई-भाई में होगी टक्कर
  10. IPL 2026: डबल हेडर में रोमांच का तूफान, जीत की जंग में भिड़ेगीचार टीमें
  11. IPL 2026: गुवाहाटी में टक्कर, राजस्थान की चौथी जीत या आरसीबी की हैट्रिक?
  12. IPL 2026: ईडन गार्डन में आज होगी रोमांचक टक्कर...क्या KKR हासिल करेगी पहली जीत या फिर LSG मारेगी बाजी
  13. IPL 2026: DC की जीत की लय या GT की वापसी? आज का मुकाबला तय करेगा सबकुछ
  14. दिल्ली गेट और ITO जाने वाले सावधान! IPL मुकाबले के कारण आज कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले देख लें ये रूट
  15. Virat Kohli on Dhurandhar 2: 4 घंटे की फिल्म और एक पल भी नहीं हटी नज़र! 'धुरंधर 2' पर आया कोहली का 'विराट' बयान

SRH vs DC: IPL 2026 में आज एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। आज सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच है। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है, क्योंकि दोनों के पास फिलहाल बराबर अंक हैं और प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए जीत जरूरी है।

सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों के लिए हैदराबाद की पिच स्वर्ग

हैदराबाद की पिच को हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस सीजन में भी यहां बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले ही इस मैदान पर विशाल स्कोर खड़ा कर चुकी है, जिससे साफ है कि आज का मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है। टीम के पास ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक ओपनर हैं, जो पावरप्ले में ही मैच का रुख बदल सकते हैं। इसके अलावा ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे आक्रामक बल्लेबाज मध्यक्रम को मजबूती देते हैं।

केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स पर टिकी उम्मीदें

दूसरी ओर, दिल्ली कैपिटल्स भी किसी से कम नहीं है। हालांकि टीम को थोड़ा झटका तब लगा जब कप्तान अक्षर पटेल पिछले मैच में चोटिल हो गए थे। उनकी फिटनेस इस मैच में बड़ा फैक्टर साबित हो सकती है। अगर अक्षर पूरी तरह फिट होकर खेलते हैं, तो वे गेंद और बल्ले दोनों से टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। दिल्ली की बल्लेबाजी में केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे खिलाड़ी हैं, जिन पर टीम की उम्मीदें टिकी होंगी।

हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाजी दिल्ली कैपिटल्स के लिए चुनौती

दिल्ली के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी हैदराबाद के मजबूत बल्लेबाजी को रोकना। अगर उनके गेंदबाज शुरुआती विकेट निकालने में सफल रहते हैं, तो मुकाबला बराबरी का हो सकता है। वहीं, अगर हैदराबाद के बल्लेबाज चल गए, तो दिल्ली के लिए वापसी करना मुश्किल हो जाएगा।

सनराइजर्स हैदराबाद पलड़ा भारी

मौजूदा फॉर्म और घरेलू परिस्थितियों को देखते हुए सनराइजर्स हैदराबाद थोड़ा आगे नजर आ रही है। हालांकि टी20 क्रिकेट में कुछ भी संभव है और एक शानदार प्रदर्शन मैच का पासा पलट सकता है। ऐसे में फैंस को आज एक जबरदस्त और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रखनी चाहिए।

 Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in