'2027 में सपा सरकार आई तो महिलाओं को मिलेंगे 40,000 रुपये का पेंशन...', अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान

Akhilesh News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ प्रदेश मुख्यालय में बुन्देलखण्ड सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. दिल्ली HC से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका! कोर्ट ने की याचिका खारिज
  2. लखनऊ में पिता ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट, वजह जान उड़ जाएंगे होश, पढ़े पूरी खबर
  3. सपा नेता आज़म खान और उनके बेटे को कोर्ट से मिला बड़ा झटका, याचिका खारिज
  4. जम्मू के उधमपुर में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस पलटी, 7 की मौत, कई घायल
  5. तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री मानक विस्फोट, 16 की मौत, कई घायल!
  6. 'महिला आरक्षण बिल गिरना BJP की बड़ी हार', अखिलेश यादव का बड़ा बयान
  7. 'विपक्ष की घिनौनी मानसिकता के चलते महिला आरक्षण बिल पास नहीं...', सीएम योगी का बड़ा बयान
  8. 'TMC नहीं चाहती कि बंगाल की बेटियां MLA और MP बनें...', बांकुड़ा में ममता सरकार पर गरजे पीएम मोदी
  9. राहुल गांधी का तमिलनाडु दौरा, चुनाव से पहले 2 मेगा रैली
  10. ED का बड़ा एक्शन, मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर पहुंची ED, 13 ठिकानों पर छापेमारी
  11. सीएम योगी का ममता पर वार,'बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया..'
  12. फर्जी फिल्म प्रोड्यूसर ने 500 से ज्यादा महिलाओं से की करोड़ों की ठगी, आरोपी अरेस्ट
  13. बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी ने रखा 29 विभाग
  14. झांसी में बीयर कंटेनर और मिर्ची ट्रक की टक्कर, कई घंटे बाधित रहा यातायात
  15. 'Elected सीएम नीतीश कुमार को हटाने वाले Selected CM को बधाई...', तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज

Akhilesh News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ प्रदेश मुख्यालय में बुन्देलखण्ड सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने एक बड़ी घोषणा की। बता दें,अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो, प्रदेश के उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही महिलाओं को साल में 40 हजार रुपये पेंशन भी मिलेंगे।

 2027 में बीजेपी एक भी सीट ने मिलने पाए: अखिलेश

साथ ही अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से 2027 में बीजेपी को हराने के लिए एकता और आपसी तालमेल बनाने रखने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि 2027 में बीजेपी को एक भी सीट न मिल पाए।

'स्मार्ट मीटर के नाम पर सरकार ने जनता को ठगा'

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि स्मार्ट मीटर के नाम पर चल रही बिजली की ठगी के खिलाफ जनता में आक्रोश भरा हुआ है। क्योंकि जनता को पता चल गया है कि ज़रूरत से ज़्यादा बिजली का खर्चा बढ़ाना भाजपा का असली भ्रष्टाचार का जरिया है। अब जनता समझ गई है कि भाजपाई ठेके देने से पहले ही मीटर-बिजली कंपनी से एडंवास कमीशन वसूल लेते हैं, जिसकी वसूली बिजली कंपनियां मीटरों को पहले से तेज दौड़ने के लिए सेट करके करती हैं।

'BJP के बिजली मीटर भी, EVM मशीन के जैसे हेराफेरी करते हैं'

अखिलेश ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के बिजली मीटर भी, ईवीएम मशीन की तरह हेराफेरी करते हैं। भाजपाई जनता के गुस्से के करंट से दूर ही रहें। महंगे सिलेंडर और महंगी बिजली के बिल ही भाजपा को सत्ता से बाहर निकलेगी। प्रदेश की जनता स्वास्थ्य सेवाओं की बर्बादी, खाद की कमी से जूझ रही है। लेकिन इन सब से भाजपा को कोई लेना देना नहीं है।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in