.jpg)
Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी से हत्या की एक दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को गला घोंट कर मार डाला। इससे भी मन नहीं भरा तो उसने बेटी के चेहरे पर एसिड डाला और फिर शव को नहर में फेंक दिया। इस मामले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
क्या है पूरा मामला?
लखनऊ में एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही लड़की की पहचान छुपाने के लिए लड़की के चेहरे पर एसिड डाल दिया और शव को बाराबंकी में शारदा नहर में फेंक दिया। यह मामला चिनहट थाने का है।
पुलिस के सामने पिता ने कबूला जुर्म
इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अपनी बेटी की हत्या करने वाले पिता ने ही 16 अप्रैल को बेटी की गायब होने की सूचना दी थी। लेकिन पिता पर शक हुआ। हालांकि पिता ने पुलिस के सामने पिता ने अपना जुर्म कबूला। पिता ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को बेटी को बाराबंकी ले गए थे, वहीं गला दबाकर बेटी की हत्या की। जिसे बाद पुलिस ने पिता विजय चौबे और उसके दोस्त अब्दुल मन्नान को गिरफ्तार कर लिया है।
झाड़ फूंक के बहाने पिता ने की बेटी की हत्या
जिसके बाद पिता ने बताया कि विजय चौबे ने अपनी बेटी की हत्या क्यों की। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी बेटी का किसी लड़के के साथ अफेयर है। इसी शक में विजय ने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। एक गाड़ी किराये पर ली, फिर लडकी को झाड़ फूंक के बहाने सुल्तानपुर ले गया। वहां रात में एक ढाबे में खाना खाया ,ढाबे में ही रात में रुक गए। दूसरे दिन सुल्तानपुर से वापस आए काफी देर सड़कों पर धूमते रहे, रात होने का इंतज़ार किया। रात में करीब 1 से 2 बजे के बीच रोड के किनारे गाड़ी में सो रही बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी। शव को कोई पहचान ना पाए, मुंह में एसिड डालल और शव नहर में फेंक दिया।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)