जम्मू के उधमपुर में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बस पलटी, 7 की मौत, कई घायल

Ramnagar Bus Accident Jammu: सोमवार को उधमपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

20 April 2026

और पढ़े

  1. '2027 में सपा सरकार आई तो महिलाओं को मिलेंगे 40,000 रुपये का पेंशन...', अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
  2. दिल्ली HC से अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका! कोर्ट ने की याचिका खारिज
  3. लखनऊ में पिता ने अपनी ही बेटी को उतारा मौत के घाट, वजह जान उड़ जाएंगे होश, पढ़े पूरी खबर
  4. सपा नेता आज़म खान और उनके बेटे को कोर्ट से मिला बड़ा झटका, याचिका खारिज
  5. तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री मानक विस्फोट, 16 की मौत, कई घायल!
  6. 'महिला आरक्षण बिल गिरना BJP की बड़ी हार', अखिलेश यादव का बड़ा बयान
  7. 'विपक्ष की घिनौनी मानसिकता के चलते महिला आरक्षण बिल पास नहीं...', सीएम योगी का बड़ा बयान
  8. 'TMC नहीं चाहती कि बंगाल की बेटियां MLA और MP बनें...', बांकुड़ा में ममता सरकार पर गरजे पीएम मोदी
  9. राहुल गांधी का तमिलनाडु दौरा, चुनाव से पहले 2 मेगा रैली
  10. ED का बड़ा एक्शन, मंत्री संजीव अरोड़ा के आवास पर पहुंची ED, 13 ठिकानों पर छापेमारी
  11. सीएम योगी का ममता पर वार,'बंगाल को आतंक, माफिया राज और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया..'
  12. फर्जी फिल्म प्रोड्यूसर ने 500 से ज्यादा महिलाओं से की करोड़ों की ठगी, आरोपी अरेस्ट
  13. बिहार की नई सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, CM सम्राट चौधरी ने रखा 29 विभाग
  14. झांसी में बीयर कंटेनर और मिर्ची ट्रक की टक्कर, कई घंटे बाधित रहा यातायात
  15. 'Elected सीएम नीतीश कुमार को हटाने वाले Selected CM को बधाई...', तेजस्वी का सम्राट चौधरी पर तंज

Ramnagar Bus Accident Jammu: सोमवार को उधमपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार खगोट इलाके के पास एक सार्वजनिक परिवहन बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा कि बस रामनगर से उधमपुर की ओर जा रही थी, तभी कनोत गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। हादसा इतना भयानक था कि बस पूरी तरह पलट गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। पुलिस और बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई एंबुलेंस मौके पर भेजी गईं, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया जा रहा है। प्रशासन ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है।

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जताया दुख

इस दर्दनाक हादसे पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने जिला उपायुक्त से बात कर स्थिति का जायजा लिया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और राहत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।


डॉ. सिंह के अनुसार, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि उन्हें शीघ्र बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया

हादसे के बाद इलाके में यातायात प्रभावित हो गया है। पुलिस ने आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया है, जिससे बचाव कार्यों में कोई बाधा न आए। हालांकि इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में सड़क की खराब स्थिति और अपर्याप्त यातायात प्रबंधन के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। लोगों ने प्रशासन से सड़क सुधार, सुरक्षा उपायों में बढ़ोतरी और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Written By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in