.jpg)
Deja Vu: कभी-कभी ऐसा लगता है कि जो घटना अभी हुई है, वो पहले भी हो चुकी है। ऐसे अनुभव को Deja Vu कहते है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह कोई रहस्यमयी नहीं, बल्कि हमारे मस्तिष्क के कार्य से जुड़ा एक अनुभव है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर Deja Vu क्या होता है?
डेजा वू का मतलब क्या होता है?
डेजा वू एक फ्रेंच भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है पहले देखा हुआ। रोजमर्रा की जिंदगी में कई बार लोग इन भावनाओं का अनुभव करते हैं, खासकर तब जब वे किसी नई परिस्थिति में होते हैं लेकिन उन्हें वह पुरानी लगती है।
डेजा वू का संबंध हमारे मस्तिष्क
विशेषज्ञों के अनुसार, डेजा वू का संबंध हमारे मस्तिष्क के 2 प्रमुख हिस्सों, याददाश्त और वर्तमान अनुभव के बीच तालमेल से है। जब ये दोनों हिस्से असामान्य रूप से एक साथ सक्रिय हो जाते हैं, तो दिमाग भ्रमित हो जाता है। नई जानकारी को पुरानी याद के रूप में पहचानने लगता है।
थकान और तनाव से होता है ऐसा अनुभव
इसके अलावा, थकान, तनाव या अत्यधिक आराम की स्थिति में भी यह अनुभव अधिक हो सकता है। ऐसी स्थिति में दिमाग की प्रोसेसिंग क्षमता थोड़ी धीमी या असंतुलित हो जाती है, जिससे यह भ्रम पैदा होता है।
डेजा वू का पुनर्जन्म से ताल्लुक
हालांकि पहले इसे पुनर्जन्म या आध्यात्मिक अनुभवों से जोड़कर देखा जाता था, लेकिन आधुनिक विज्ञान इसे पूरी तरह मानसिक प्रक्रिया मानता है। विशेषज्ञ के अनुसार डेजा वू का अनुभव होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। यह सामान्य है और कुछ ही सेकंड में खत्म हो जाता है। डेजा वू हमारे दिमाग की जटिल और रोचक कार्यप्रणाली का एक उदाहरण है, जो यह दिखाता है कि हमारी यादें और अनुभव किस तरह एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।
Written By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
