.jpg)
Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है। दरअसल, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने खुलासा किया है। उनके अनुसार कि उनकी सेना के ग्राउंड रोबोटिक सिस्टम्स व ड्रोन ने मिलकर एक रूसी सैन्य ठिकाने पर कब्जा कर लिया है।
रोबोटों के सामने पहली बार दुश्मन का आत्मसमर्पण
वहीं चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरी सैन्य कार्रवाई में यूक्रेन का एक भी सैनिक शामिल नहीं था, बल्कि दुश्मन सैनिकों को रोबोटों के आगे आत्मसमर्पण करने पर मजबूर होना पड़ा। विश्व युद्ध के इतिहास में यह ऐसी पहली घटना मानी जा रही है। हालांकि उन्होंने उस स्थान का खुलासा नहीं किया, जहां इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
अनमैन्ड ग्राउंड व्हीकल बदल देंगे युद्ध की पूरी तस्वीर
अगर जेलेंस्की का यह दावा पूरी तरह सही है, तो यह भविष्य की जंग की एक मिसाल बन सकता है। ऐसा कहा जा रहा कि आने वाले समय में अनमैन्ड ग्राउंड व्हीकल युद्ध की पूरी तस्वीर बदल देंगे। यहां तक यूक्रेन की 30 प्रतिशत पैदल सेना को तत्काल रोबोट से बदला जा सकता है।
बिना किसी नुकसान के दुश्मन पर किया गया कब्जा
वहीं राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक्स पर लिखा कि इस ऑपरेशन को पूरी तरह से मानव रहित प्लेटफॉर्म ने अंजाम दिया गया। लेकिन किसी भी यूक्रेनी सैनिक की जान जोखिम में नहीं डाली गई, बिना किसी नुकसान के दुश्मन पर कब्जा कर लिया गया।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)