ब्रह्मांड का सबसे खौफनाक मंजर! NASA ने पहली बार ब्लैक होल को तारा निगलते देखा।

NASA के TESS टेलीस्कोप ने पहली बार एक शांत ब्लैक होल को अचानक जागते और विशाल तारे को निगलते हुए रीयल-टाइम में रिकॉर्ड किया है। जानें AT 2019wey सिस्टम में हुए इस 'इनसाइड-आउट' विस्फोट का पूरा सच

15 April 2026

और पढ़े

  1. WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब Google Drive नहीं! कंपनी देगाी खुद का बैकअप ऑप्शन
  2. डिजिटल अरेस्ट स्कैम का पर्दाफाश, WhatsApp ने बंद किए 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स
  3. भारत में लॉन्च हुआ AI टावर AC, 10 सेकंड में कूलिंग, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
  4. Meta लाया खास फीचर, अब पैरेंट्स भी जान पाएंगे... बच्चे AI से क्या करते हैं बात
  5. एक पासवर्ड... कई प्लेटफॉर्म, Meta ने लॉन्च किया Meta Account; इस सिस्टम से बदलेगा यूजर एक्सपीरियंस
  6. अब छाते पर दिखेंगे GPS और नोटिफिकेशन, ये कंपनी जल्द लॉन्च करेंगी स्मार्ट छाता
  7. महिला या पुरुष, किसकी गैस ज्यादा खतरनाक? वैज्ञानिकों ने खोली दिलचस्प मिस्ट्री
  8. 16 लाख टन विस्फोटक के बीच कैसे जिंदा हैं केकड़े और मछलियां? हैरान कर देगा सच!
  9. 2 घंटे मोबाइल से दूरी, दिमाग की सेहत और याददाश्त के लिए है फायदेमंद?
  10. नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शूट किया उल्का वर्षा का शानदार वीडियो, अद्भुत नजारे की तस्वीर वायरल
  11. पृथ्वी के इतिहास का सबसे विशाल सांप, वासुकी बनाम टाइटेनोबोआ
  12. ब्रह्मांड का 'दानव', विशाल तारे को निगल रहा ब्लैक होल, वैज्ञानिकों ने कैद की अद्भुत घटना
  13. 2009 में खत्म हुआ गोल्डन फ्रॉग, अब कैसे हो रही वापसी?
  14. वैज्ञानिकों ने बनाया 'love switch', बटन दबाते ही हो जाएगा प्यार!
  15. क्या होता है Deja Vu? अनजान जगह क्यों लगता है अपना सा

NASA Discovery: अब तक हमने सिर्फ कहानियों और थ्योरी में सुना था कि ब्लैक होल तारों को निगल जाते हैं, लेकिन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने पहली बार इसे हकीकत में होते हुए देखा है। नासा के एक शक्तिशाली टेलीस्कोप ने उस दुर्लभ और डरावने मंजर को लाइव रिकॉर्ड किया है, जिसमें एक 'शांत शिकारी' की तरह बैठा ब्लैक होल अचानक जागता है और अपने पास मौजूद एक विशालकाय तारे को कच्चा चबा जाता है।

TESS टेलीस्कोप ने पकड़ी ब्लैक होल की पहली लाइव हलचल
खगोल विज्ञान के इतिहास में इसे एक बड़ी क्रांति माना जा रहा है। NASA के TESS टेलीस्कोप ने एक ब्लैक होल के भीतर होने वाले महाविस्फोट की शुरुआती कड़ियों को इतनी बारीकी से पकड़ा है कि वैज्ञानिक भी दंग हैं। अब तक माना जाता था कि ब्लैक होल ज़्यादातर समय शांत रहते हैं, लेकिन यह ताज़ा फुटेज बताती है कि जब ये शिकारी जागते हैं, तो आसपास की गैस और धूल को खींचकर ब्रह्मांड में ऊर्जा का सैलाब ला देते हैं। इस खास ब्लैक होल सिस्टम को वैज्ञानिकों ने AT 2019wey नाम दिया है।

अंदर से उठी चमक ने दहलाया अंतरिक्ष
इस पूरी घटना का विश्लेषण करने वाली रिसर्चर अलयाना जुसिनो का कहना है कि यह एक 'इनसाइड-आउट' विस्फोट था। इसका मतलब है कि चमक की लपटें पहले ब्लैक होल के केंद्र (जहाँ गुरुत्वाकर्षण सबसे घातक होता है) से शुरू हुईं और फिर धीरे-धीरे बाहर की तरफ फैल गईं। यह दृश्य ठीक वैसा ही था जैसे कोई अंधेरे कमरे में अचानक आग का गोला फट पड़ा हो।

ग्रहों को ढूंढते-ढूंढते मिल गया काली शक्ति का राज
दिलचस्प बात यह है कि जिस TESS टेलीस्कोप ने यह वीडियो रिकॉर्ड किया है, उसे ब्लैक होल पकड़ने के लिए नहीं बल्कि नए ग्रहों की तलाश के लिए अंतरिक्ष भेजा गया था। चूँकि यह टेलीस्कोप बिना पलक झपकाए हर 30 मिनट में फोटो लेता है, इसलिए इसने उस पल को भी अपनी रडार में ले लिया जिसे धरती पर लगे बड़े-बड़े टेलीस्कोप मौसम की गड़बड़ी के कारण देख ही नहीं पाए।

7 सालों से मचा है तांडव, 2026 में फिर...
यह कोई मामूली चमक नहीं थी जो आई और चली गई। डेटा के मुताबिक, यह खौफनाक मंजर 2019 से शुरू होकर 2025 के अंत तक लगातार चलता रहा। हाल ही में, 2026 की शुरुआत में एक बार फिर इसमें वैसी ही चमक देखी गई है। Research Notes of the AAS में छपी यह स्टडी अब भविष्य में ब्लैक होल के जन्म और उनके विनाशकारी स्वभाव को समझने के लिए सबसे बड़ा हथियार बनेगी।

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in