वैष्णो देवी में अक्षय कुमार के साथ हुआ था बड़ा चमत्कार, जब 104 डिग्री बुखार में हुए थे बेहोश

अक्षय कुमार ने हाल ही में अपने बचपन का एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया। वैष्णो देवी यात्रा के दौरान जब खिलाड़ी कुमार 104 डिग्री बुखार में बेहोश हो गए थे, तब कैसे माँ की आस्था और एक चमत्कार ने उनकी जान बचाई। जानिए अक्षय की अनसुनी कहानी और उनकी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' की लेटेस्ट अपडेट।

15 April 2026

और पढ़े

  1. ‘Undekhi 4’ Review: दमदार किरदार...कमजोर राइटिंग और फीका रहा क्लाइमैक्स
  2. दर्दभरी जिंदगी... दो शादियां, विवाद और संघर्षों के बीच भी फंस के रह गई ये फेमस एक्ट्रेस
  3. इस फिल्म में 95 लाख फीस छोड़े शाहरुख... नहीं लिया एक भी रुपए, जानें इसके पीछे की पूरी कहानी
  4. दिग्गज अभिनेता भरत कपूर का 80 वर्ष की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम
  5. रेमो डिसूजा ने धर्म परिवर्तन पर किया खुलासा, कहा- 15 साल में बदला...
  6. 20 साल पुरानी इस हिट फिल्म संग एक्सपेरिमेंट करने जा रहे करण जौहर, जल्द ही OTT पर होगी रिलीज
  7. फेंटी ब्यूटी लॉन्च में छाईं ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना, जाह्नवी कपूर का भी दिखा दिलकश अंदाज, देखें तस्वीरें
  8. 2027 की ईद पर रिलीज होगी सलमान खान और नयनतारा की फिल्म, दिखाई शूटिंग की झलक
  9. भारत की पहली प्लेबैक सिंगर, पिता ने रखा था हैरान करने वाला शर्त!
  10. कौन हैं आलिया कुरैशी? विजय वर्मा संग अफेयर की चर्चा, 'जवान' में निभाया था ये रोल
  11. 'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा पर टूटा दुखों का पहाड़, दादा के निधन पर लिखा इमोशनल नोट
  12. Bhooth Bangla Box Office: बुलेट ट्रेन की स्पीड से भागी 'भूत बंगला', वीकेंड पर करोड़ों की बारिश कर गई फिल्म
  13. दूसरी बार मां बनेंगी दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह फिर बनेंगे पिता, बेटी दुआ के हाथों दी प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज
  14. अक्षय-प्रियदर्शन की ‘भूत बंगला’ ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, कमाई जान उड़ जाएंगे होश!
  15. जुबिन नौटियाल ने बचपन की दोस्त रिचा चंदेल संग रचाई शादी, त्रिजुगीनारायण मंदिर में लिए सात फेरे

अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, लेकिन इसी बीच उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे इमोशनल और रोंगटे खड़े कर देने वाला किस्सा साझा किया है। यह कहानी उस वक्त की है जब अक्षय बहुत छोटे थे और वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान उनकी जान पर बन आई थी।

मन्नत के एक साल बाद हुआ था जन्म
अक्षय कुमार ने बताया कि उनके माता-पिता ने वैष्णो देवी मंदिर में संतान के लिए मन्नत मांगी थी। उन्होंने प्रार्थना की थी कि उन्हें एक बच्चा दें, चाहे वह कितना ही शरारती क्यों न हो। इस मन्नत के ठीक एक साल बाद अक्षय का जन्म हुआ। जब अक्षय थोड़े बड़े हुए, तो उनके माता-पिता उन्हें माता रानी का शुक्रिया अदा करने के लिए दोबारा वैष्णो देवी लेकर गए, लेकिन तभी एक अनहोनी घट गई।

This may contain: a young man is smiling for the camera

104 डिग्री बुखार और डॉक्टर्स ने खड़े किए हाथ
कटरा पहुँचते ही अक्षय की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें 103 से 104 डिग्री तक तेज बुखार चढ़ गया और वे बेहोश हो गए। वहां मौजूद डॉक्टरों ने अक्षय के माता-पिता से कह दिया कि बच्चे की हालत बहुत गंभीर है और उसे तुरंत बेहतर इलाज के लिए दिल्ली ले जाना पड़ेगा। उस समय माता-पिता के सामने बड़ी दुविधा थी कि वे यात्रा छोड़कर वापस जाएं या माता के दरबार तक का सफर पूरा करें।

This may contain: a man with long hair wearing a sweater and smiling at the camera while standing in front of a building

अजनबी के एक शब्द ने बदल दी अक्षय की किस्मत
अक्षय की मां की आस्था अडिग थी। उन्होंने हार नहीं मानी और अक्षय को लाल कपड़े में लपेटकर मंदिर तक ले गईं। मंदिर के आंगन में बैठकर उनके माता-पिता रोते हुए बच्चे की जान की भीख मांग रहे थे। इसी बीच एक अजनबी ने अक्षय के पिता के पास आकर कहा— 'आपका बेटा बहुत प्यारी मुस्कान दे रहा है।' जब पिता ने अक्षय की तरफ देखा, तो वे वाकई मुस्कुरा रहे थे और चमत्कारिक रूप से उनका बुखार पूरी तरह उतर चुका था। अक्षय आज भी मानते हैं कि उनकी जान मां की आस्था और उस चमत्कार ने बचाई।

This may contain: a man standing in front of a stone wall wearing a yellow shirt and black pants

रिलीज के लिए तैयार 'भूत बंगला
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार 14 साल बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ फिल्म 'भूत बंगला' में वापसी कर रहे हैं। फैंस इस हॉरर-कॉमेडी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। फिल्म में तब्बू, परेश रावल और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार भी नजर आएंगे। यह फिल्म 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Story pin image
Written by: Anushka sagar

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in