
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने संकेत दिया है कि अमेरिका और ईरान के बीच संभावित अगले दौर की बातचीत पाकिस्तान में हो सकती है। अमेरिकी एक अखबार के रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले एक-दो दिनों में इस दिशा में प्रगति देखने को मिल सकती है।
ट्रंप ने पाकिस्तान की सराहना की
रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप ने पाकिस्तान (Pakistan) की भूमिका की सराहना की और विशेष रूप से वहां के सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर (Asim Munir) की तारीफ की, उनका मानना है कि ऐसी संवेदनशील वार्ता किसी ऐसे देश में होनी चाहिए जो सीधे तौर पर क्षेत्रीय हालात से जुड़ा हो, ताकि बातचीत अधिक प्रभावी हो सके।
क्षेत्रीय शांति प्रक्रिया का केंद्र बनाना चाहता है पाकिस्तान
यह घटनाक्रम दर्शाता है कि पाकिस्तान एक बार फिर खुद को क्षेत्रीय शांति प्रक्रिया में मध्यस्थ के रूप में स्थापित करने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले भी पाकिस्तान ने कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में संवाद की मेजबानी कर अपनी कूटनीतिक भूमिका को मजबूत करने का प्रयास किया है।
ट्रंप ने पत्रकार से बातचीत में कही ये बात
रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने पहले एक पत्रकार से बातचीत के बाद दोबारा संपर्क कर अपडेट दिया, उन्होंने संकेत दिया कि हालात तेजी से बदल रहे हैं और निकट भविष्य में कोई बड़ा घटनाक्रम हो सकता है। इस दौरान उन्होंने आसिम मुनीर के नेतृत्व की सराहना दोहराई और कहा कि वहां सकारात्मक प्रयास हो रहे हैं।
Written By Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)