इन राशियों को आंतरिक शांति और वित्तीय प्लानिंग में सावधानी बरतने की जरूरत, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 15 April 2026 : आज 15 अप्रैल 2026 का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए ऊर्जा और शांति के बीच संतुलन बनाने का है, तो जानिए सभी राशियों का राशिफल।

15 April 2026

और पढ़े

  1. गर्मी में प्याज खाने से नहीं लगती लू...जानिए इस वायरल दावे की सच्चाई
  2. पीठ दर्द के पीछे छिपी हो सकती है किडनी की ये बीमारी, जानें लक्षण
  3. भटूरे नहीं फूलते? जानिए रेस्टोरेंट जैसे सॉफ्ट भटूरे बनाने का सीक्रेट तरीका
  4. आज खुलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी राशियों का राशिफल
  5. क्या चिकन-बिरयानी के बाद तरबूज खाना हो सकता है जानलेवा? जानिए डॉक्टर्स का क्या कहना हैं
  6. गर्मी में अचानक पेट की बीमारियां क्यों बढ़ जाती हैं? जानिए इसके पीछे की असली वजह
  7. आज इन राशियों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलने के योग, जानें सभी राशियों का राशिफल
  8. धूप से काले पड़े हाथों की टैनिंग हटाएं मिनटों में! ये घरेलू नुस्खे देंगे साफ और निखरी त्वचा
  9. 7 देशों में रॉयल लाइफ का मज़ा, महाराजा स्टाइल वाली ट्रिप कर सकते हैं प्लान, जहां टूरिस्ट बेझिझक उड़ाते हैं पैसा
  10. नरेंद्र मोदी वाली झालमुड़ी कैसे बनाते हैं? शेफ रणवीर बरार की आसान रेसिपी, मिनटों में ऐसे कर सकते हैं तैयार
  11. Diabetes Eye Problems: शुगर के मरीज हो जाएं अलर्ट! जानिए कैसे डायबिटीज आपकी आंखों को अंदर से कमजोर और अंधा बना रही है डायबिटीज?
  12. लंग्स को मजबूत बनाने के 7 असरदार तरीके, उम्रभर रहेंगे फेफड़े स्वस्थ और ताकतवर
  13. किचन के 5 ठंडी तासीर वाले मसाले, शरीर रहेगा कूल, जानें इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे
  14. Egg Consumption: दुनिया में कहां खाए जाते हैं सबसे ज्यादा अंडे, भारत का आंकड़ा किस नंबर पर?
  15. Summer Vacation Special: दिल्ली NCR में वीकेंड पर बच्चों के साथ बिताना चाहते है यादगार समय, तो ये 5 जगहें हैं एकदम बेस्ट

Aaj Ka Rashifal 15 April 2026 : आज ग्रहों की स्थिति आपके भीतर एक गहरे मंथन का संकेत दे रही है। मीन राशि में चंद्रदेव, मंगलदेव, शनिदेव और नीच के बुधदेव की एक साथ मौजूदगी आपके मन में विचारों का बवंडर पैदा कर सकती है। सूर्यदेव और शुक्रदेव मेष राशि में बैठकर आपके व्यक्तित्व को एक नई चमक और ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। मिथुन राशि के बृहस्पतिदेव आपकी बुद्धि को विस्तार दे रहे हैं, लेकिन मीन राशि के भारी ग्रह आपसे अनुशासन और धैर्य की मांग करते हैं। यह समय केवल बाहरी दुनिया में भागने का नहीं, बल्कि रुक कर अपने भीतर झांकने और ऊर्जा को सही दिशा में मोड़ने का है।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। देखा जाए तो आपकी अपनी राशि में सूर्यदेव और शुक्रदेव की मौजूदगी आपको गजब का आकर्षण और लीडरशिप की शक्ति दे रही है। हालांकि, आपके बारहवें भाव में चंद्रदेव, मंगलदेव, शनिदेव और नीच के बुधदेव का जो भारी जमावड़ा है, वह बताता है कि आपका अवचेतन मन आज बहुत सक्रिय रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज चंद्रदेव और अन्य ग्रहों का ग्यारहवें भाव में होना आपको सामाजिक रूप से काफी सक्रिय रखेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है और लाभ के नए अवसर भी आपके सामने आएंगे। बारहवें भाव के सूर्य और शुक्र विलासिता पर खर्च करा सकते हैं, इसलिए अपने बजट का खास ध्यान रखें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आपके राशि स्वामी बुधदेव आज दसवें भाव में नीच स्थिति में हैं, जो काम में थोड़ी रुकावट दे सकते हैं। हालांकि, आपकी अपनी राशि में बैठे बृहस्पतिदेव आपको सुरक्षा कवच और सही फैसले लेने की जबरदस्त शक्ति दे रहे हैं। शाम होते ही आपका मन थोड़ा गंभीर हो सकता है, इसलिए काम का तनाव खुद पर हावी न होने दें। ग्यारहवें भाव के सूर्य और शुक्र सामाजिक लोकप्रियता और धन लाभ के शानदार योग बना रहे हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज सुबह के समय नौवें भाव में चंद्र देव के होने से आपका पूरा ध्यान आध्यात्मिक शांति और भाग्य पर रहेगा। दसवें भाव के सूर्य और शुक्र आपके पेशेवर क्षेत्र में गजब की चमक लाएंगे और अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। शाम होते ही आपका ध्यान कामकाज से हटकर परिवार और सुख-सुविधाओं की ओर मुड़ जाएगा। आठवें भाव के शनि और अन्य ग्रह मन में अचानक कोई अज्ञात डर पैदा कर सकते हैं, इसलिए ओवर-थिंकिंग से बचें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जाकों के लिए आज का दिन सोच-समझ के चलने वाला रहेगाष आज आठवें भाव के ग्रह आपको काफी भावुक और आत्म-चिंतन की ओर ले जाएंगे। नौवें भाव में बैठे सूर्यदेव और शुक्रदेव आपको भाग्य का पूरा साथ दिला रहे हैं, जिससे रुके हुए काम बन सकते हैं। शाम के समय आपका ध्यान अपने रूटीन और सेहत की ओर मुड़ जाएगा। आठवें भाव में भारी ग्रहों की मौजूदगी अचानक कोई भावनात्मक तनाव या अनचाहे खर्चे दे सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज सातवें भाव में चंद्रदेव और अन्य ग्रहों के होने से आपका मन दूसरों के साथ घुलने-मिलने और पार्टनरशिप में लगा रहेगा। दसवें भाव के बृहस्पतिदेव करियर में तरक्की और नई पहचान दिलाने में आपकी पूरी मदद कर रहे हैं। शाम होते ही आपके अंदर नया आत्मविश्वास और कई बेहतरीन क्रिएटिव आइडियाज आएंगे। हालांकि, सातवें भाव में बैठे नीच के बुधदेव पार्टनर के साथ बातचीत में थोड़ी उलझन पैदा कर सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज छठे भाव के ग्रह आपके भीतर साहस और संवाद करने की बेहतरीन क्षमता जगाएंगे, लेकिन काम का बोझ भी बढ़ेगा। सातवें भाव में बैठे शुक्रदेव और सूर्यदेव रिश्तों में मधुरता और गजब का आकर्षण बनाए रखेंगे। शाम के समय आपका ध्यान मानसिक सुकून और घर की खुशियों की ओर अधिक केंद्रित रहेगा। छठे भाव के भारी ग्रह तनाव बढ़ा सकते हैं, इसलिए अपनी सेहत को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज पांचवें भाव में ग्रहों का जमघट होने से आपका पूरा ध्यान अपनी क्रिएटिविटी और प्रेम संबंधों पर रहेगा। आठवें भाव के बृहस्पति देव आपको पुरानी समस्याओं को मैच्योरिटी के साथ सुलझाने की नई शक्ति देंगे। शाम होते-होते आपके साहस और बातचीत के ढंग में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। पांचवें भाव के नीच बुध की वजह से संतान या प्रियजनों के साथ छोटी-मोटी चिंता रह सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठिकठाक रहेगा। आज सुबह से ही चौथे भाव के ग्रह आपको थोड़ा भावुक बना सकते हैं, जिससे घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी। पांचवें भाव के शुक्रदेव आपकी लव लाइफ और क्रिएटिविटी में खुशियां और नया रंग भर रहे हैं। शाम होते ही आपका फोकस अपनी पर्सनालिटी से हटकर बैंक बैलेंस और आर्थिक मजबूती की ओर मुड़ जाएगा। चौथे भाव में मंगल और शनि की स्थिति घर में थोड़ी अशांति या मन में बेचैनी पैदा कर सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको नौकरी में सफलता मिलेगी। आज सुबह से ही तीसरे भाव के ग्रह आपकी मेहनत और संकल्प शक्ति में इजाफा करेंगे, जिससे आप नई ऊर्जा महसूस करेंगे। छठे भाव के बृहस्पतिदेव आपको जिम्मेदारियों और मुश्किलों को बखूबी संभालने की जबरदस्त शक्ति प्रदान करेंगे। शाम होते ही आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास में जबरदस्त उछाल आएगा, जो करियर के लिए अच्छा है। तीसरे भाव में बैठे मंगल और शनि आपके साहस को बढ़ा रहे हैं, लेकिन भाई-बहनों से अनबन हो सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज सुबह दूसरे भाव के ग्रहों का प्रभाव आपको आर्थिक लाभ दिलाने में मदद करेगा, लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पांचवें भाव के बृहस्पति देव आपकी रचनात्मकता और सही निर्णय लेने की क्षमता को काफी बढ़ा रहे हैं। जैसे ही शाम होगी, आपका मन थोड़ा शांत होगा और आप एकांत की तलाश करेंगे। आपके पहले भाव में राहु और बुध की मौजूदगी ओवर-थिंकिंग या जल्दबाजी में गलत फैसले करवा सकती है, इसलिए धैर्य रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज आपकी अपनी राशि में ग्रहों का जमावड़ा होने से आपका पूरा फोकस अपनी छवि और करियर पर रहेगा। दूसरे भाव के सूर्य और शुक्र आपकी वाणी में मिठास लाएंगे और आर्थिक लाभ के सुंदर अवसर प्रदान करेंगे। शाम होते ही आपकी इच्छाओं की पूर्ति के योग बनेंगे और आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। हालांकि, अपनी राशि में मंगल और शनि की मौजूदगी आपको थोड़ा चिड़चिड़ा या जल्दबाज बना सकती है।

 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि TNP News  किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।   

Written By Toshi Shah

 

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in