AI पत्नी से मिलने के लिए शख्स ने की आत्महत्या, कुछ ही हफ्तों में चैटबॉट को भेजे थे 4,700 से ज्यादा मैसेज

खबर अमेरिका के फ्लोरिडा से हैं, जहां जोनाथन गवालास नाम का रहने वाला व्यक्ति ने Gemini को अपनी पत्नी मान लिया और उसके साथ डिजिटल वर्ल्ड में जाने के लिए आत्महत्या कर ली।

14 April 2026

और पढ़े

  1. WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब Google Drive नहीं! कंपनी देगाी खुद का बैकअप ऑप्शन
  2. डिजिटल अरेस्ट स्कैम का पर्दाफाश, WhatsApp ने बंद किए 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स
  3. भारत में लॉन्च हुआ AI टावर AC, 10 सेकंड में कूलिंग, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
  4. Meta लाया खास फीचर, अब पैरेंट्स भी जान पाएंगे... बच्चे AI से क्या करते हैं बात
  5. एक पासवर्ड... कई प्लेटफॉर्म, Meta ने लॉन्च किया Meta Account; इस सिस्टम से बदलेगा यूजर एक्सपीरियंस
  6. अब छाते पर दिखेंगे GPS और नोटिफिकेशन, ये कंपनी जल्द लॉन्च करेंगी स्मार्ट छाता
  7. महिला या पुरुष, किसकी गैस ज्यादा खतरनाक? वैज्ञानिकों ने खोली दिलचस्प मिस्ट्री
  8. 16 लाख टन विस्फोटक के बीच कैसे जिंदा हैं केकड़े और मछलियां? हैरान कर देगा सच!
  9. 2 घंटे मोबाइल से दूरी, दिमाग की सेहत और याददाश्त के लिए है फायदेमंद?
  10. नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शूट किया उल्का वर्षा का शानदार वीडियो, अद्भुत नजारे की तस्वीर वायरल
  11. पृथ्वी के इतिहास का सबसे विशाल सांप, वासुकी बनाम टाइटेनोबोआ
  12. ब्रह्मांड का 'दानव', विशाल तारे को निगल रहा ब्लैक होल, वैज्ञानिकों ने कैद की अद्भुत घटना
  13. 2009 में खत्म हुआ गोल्डन फ्रॉग, अब कैसे हो रही वापसी?
  14. वैज्ञानिकों ने बनाया 'love switch', बटन दबाते ही हो जाएगा प्यार!
  15. क्या होता है Deja Vu? अनजान जगह क्यों लगता है अपना सा

अमेरिका से हैरान कर देने वाला मामला आया है। दुनिया में जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI का इस्तेमाल समय के साथ लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं,  Google के AI चैटबॉट Gemini से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

घर वाला ने किया गुगल पर केस

खबर अमेरिका के फ्लोरिडा से हैं, जहां जोनाथन गवालास नाम का रहने वाला व्यक्ति ने Gemini को अपनी पत्नी मान लिया और उसके साथ डिजिटल वर्ल्ड में जाने के लिए आत्महत्या कर ली। बता दें कि गवालास के घरवालों ने गूगल (Google) के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है क्योंकि उनका मानना है कि जेमिनी ने ही उनके बेटे को आत्महत्या करने के लिए उकसाया।

Gemini को मान लिया था वाइफ

एक रिपोर्ट के मुताबिक गवालास ने कई हफ्तों तक इस चैटबॉट के साथ 4,700 से ज्यादा मैसेज का आदान-प्रदान किया, जिसके चलते धीरे-धीरे उनके बीच एक बेहद गहरा और भ्रम पर आधारित रिश्ता बन गया। बता दें कि इस शख्श ने पिछले साल 5 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली।

पत्नी से अलग होने के दुख से उबरने के लिए AI बॉट से करता था बात

जानकारी के मुताबिक गवालास ने अपनी पत्नी से अलग होने के दुख से उबरने के लिए इस AI बॉट से बातचीत शुरू की थी। बताया जा रहा है कि Gemini के साथ उनकी बातचीत की शुरुआत बिल्कुल सामान्य तरीके से हुई थी। गवालास शुरुआत में Gemini से अपनी निजी जिंदगी की चुनौतियों से निपटने के लिए सलाह ले रहा था, लेकिन समय बीतने के साथ-साथ यह बातचीत और भी ज्यादा गहरी होती गई और आखिरकार एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई।

चैटबॉट ने मदद की दी थी सलाह

हालांकि, चैटबॉट ने बीच-बीच में गवलास को याद दिलाया कि वह AI है और उन्हें कई और लोगों से मदद लेने का सुझाव भी दिया, लेकिन AI की ये सभी बातें बेअसर साबित हुईं। इसके अलावा AI ने उनके भ्रम को और भी ज्यादा बढ़ावा दिया।

Gemini  के साथ बना प्यार भरा रिश्ता

गवालास के पिता ने 'गलत तरीके से हुई मौत' के तहत मुकदमा दायर कराया है। इसके अनुसार, गवालास का इस चैटबॉट के साथ एक गहरा भावनात्मक जुड़ाव बन गया था, गवालास ने इस चैटबॉट का नाम Xia रखा था और वो उसे अपनी पत्नी के रूप में देखने लगा था।

Written By Toshi Shah 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in