.jpg)
Asha Bhosle Death: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। 12 अप्रैल रविवार को उनका निधन हुआ। सोमवार शाम को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे आनंद ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान आशा ताई अमर रहें के नारों के बीच उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
कई हस्तियों ने कालजयी गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी
आशा भोसले का अंतिम सफर भी उनके जीवन की तरह ही यादगार रहा। संगीत जगत की कई हस्तियों ने उनके कालजयी गीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। शान और अनूप जलोटा सहित कई कलाकारों ने उनके गीतों के जरिए उन्हें याद किया। माहौल में जहां एक ओर गहरा दुख था, वहीं दूसरी ओर उनके संगीत के प्रति आभार और सम्मान भी झलक रहा था।
#WATCH मुंबई: MNS प्रमुख राज ठाकरे ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
आशा भोसले का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। pic.twitter.com/iLGEQJXh3P
अंतिम दर्शन में पहुंचे कई फिल्मी सितारें
उनके अंतिम दर्शन के लिए फिल्म, संगीत, खेल और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। ए आर रहमान, शबाना आज़मी, रणवीर सिंह, तब्बू, जैकी श्रॉफ, फरहान अख्तर, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद सिराज और विक्की कौशल सहित कई प्रसिद्ध व्यक्तित्वों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
#WATCH मुंबई: अभिनेता आमिर खान और विक्की कौशल ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
आशा भोसले का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। pic.twitter.com/P6d80xz7bP
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
#WATCH मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने मशहूर सिंगर आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 13, 2026
आशा भोसले का कल 92 साल की उम्र में मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में निधन हो गया। pic.twitter.com/YENlAaT0nE
सांस लेने में तकलीफ के कारण बिगड़ी तबीयत
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें 11 अप्रैल को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सांस लेने में तकलीफ के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्हें ICU में रखा गया। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनकी मृत्यु का कारण मल्टी-ऑर्गन फेलियर बताया गया।
संघर्षों से भरा रहा आशा भोसले का करियर
आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ की थी। 16 वर्ष की उम्र में उन्हें पहली बार फिल्म 'रात की रानी' में सोलो गाने का मौका मिला, जिससे उन्हें पहचान मिली। उन्होंने हिंदी, मराठी, बंगाली सहित कई भाषाओं में 12,000 से अधिक गाने गाए और संगीत जगत में अमिट छाप छोड़ी। उनकी आवाज, उनका अंदाज और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)




