
गर्मियों में कार का एयर कंडीशनर (AC) हर किसी के लिए बेहद जरूरी हो जाता है, लेकिन अक्सर लोग इसकी छोटी-छोटी दिक्कतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो आगे चलकर बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। जब AC की ठंडक कम होने लगे या गाड़ी के अंदर से बदबू आने लगे, तो यह साफ संकेत होता है कि इवैपोरेटर कॉइल गंदी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में अगर समय पर सफाई न की जाए, तो इसका असर सिर्फ AC पर ही नहीं बल्कि इंजन और कंप्रेसर पर भी पड़ सकता है।
क्या होती है इवैपोरेटर कॉइल?
कार के AC सिस्टम में इवैपोरेटर कॉइल एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसका काम केबिन के अंदर आने वाली गर्म हवा को ठंडा करके वापस ठंडी हवा के रूप में भेजना होता है। यह लगातार हवा के संपर्क में रहता है, जिसके कारण इस पर धूल, मिट्टी, नमी, फंगस और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं। धीरे-धीरे यह गंदगी एयरफ्लो को बाधित कर देती है, जिससे कूलिंग कम हो जाती है और बदबू भी आने लगती है।
गंदगी बढ़ने पर क्या समस्याएं होती हैं?
अगर लंबे समय तक कॉइल की सफाई न की जाए, तो कई तरह की दिक्कतें सामने आने लगती हैं। सबसे पहले AC की ठंडक कम हो जाती है और गाड़ी को ठंडा होने में ज्यादा समय लगता है। इसके अलावा AC चलाते ही बदबू आने लगती है, जो बैक्टीरिया और फंगस की वजह से होती है। इतना ही नहीं, सिस्टम को अधिक मेहनत करनी पड़ती है, जिससे इंजन पर अतिरिक्त लोड पड़ता है और ईंधन की खपत भी बढ़ सकती है।
कंप्रेसर और अन्य पार्ट्स पर भी असर
कार के AC सिस्टम में कंप्रेसर सबसे अहम और महंगा हिस्सा होता है। जब इवैपोरेटर कॉइल गंदी हो जाती है, तो एयरफ्लो कम हो जाता है, जिससे कंप्रेसर पर दबाव बढ़ जाता है। लगातार ज्यादा लोड पड़ने से उसकी कार्यक्षमता घट सकती है और समय से पहले खराब होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसी तरह कंडेंसर और एयर फिल्टर भी गंदगी से प्रभावित होते हैं, जिससे पूरे AC सिस्टम की परफॉर्मेंस कमजोर हो जाती है।
क्यों जरूरी है कॉइल की सफाई?
AC की बेहतर कूलिंग और सही कार्यक्षमता बनाए रखने के लिए इवैपोरेटर कॉइल की नियमित सफाई बहुत जरूरी है। इसके लिए बाजार में विशेष फोम या स्प्रे क्लीनर उपलब्ध होते हैं, जो अंदर जाकर जमी हुई गंदगी, बैक्टीरिया और फंगस को साफ करते हैं। इससे न केवल कूलिंग बेहतर होती है, बल्कि बदबू भी खत्म हो जाती है और केबिन की हवा साफ रहती है। साथ ही AC सिस्टम पर दबाव कम पड़ता है, जिससे उसकी उम्र भी बढ़ती है।
ध्यान रखने योग्य बातें
AC को सही रखने के लिए समय-समय पर एयर फिल्टर की सफाई या बदलाव करवाना चाहिए। वेंट्स की नियमित सफाई भी जरूरी है। अगर AC से हवा कम आ रही हो, बदबू आ रही हो या कूलिंग कमजोर लग रही हो, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत सर्विस करवाएं।
Written By Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)