
परंपरागत खेती के साथ अब किसान आय बढ़ाने के लिए नए और आधुनिक विकल्पों की ओर बढ़ रहे हैं। इसी दिशा में केंद्र सरकार का राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन एवं शहद मिशन (NBHM) एक अहम पहल साबित हो रहा है, जो गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ा रहा है। इसे “स्वीट रिवोल्यूशन” यानी मीठी क्रांति भी कहा जाता है, जिसका उद्देश्य शहद उत्पादन के जरिए किसानों की आमदनी मजबूत करना है।
मधुमक्खी पालन की खास बात
मधुमक्खी पालन की खास बात यह है कि इसे शुरू करने के लिए ज्यादा जमीन या बड़े संसाधनों की जरूरत नहीं होती। किसान अपने खेत की मेड़ या बगीचे में बॉक्स रखकर आसानी से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। इससे न केवल शहद मिलता है, बल्कि मधुमक्खियों द्वारा किए जाने वाले परागण से फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन भी बढ़ता है।
मधुमक्खी पालन कैसे शुरू करें
सरकार इस मिशन के तहत किसानों को आर्थिक सहायता के साथ-साथ प्रशिक्षण भी दे रही है।
- यूनिट लगाने की लागत पर 40 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है, जिससे छोटे किसान और महिलाएं विशेष लाभ उठा सकती हैं।
- कृषि विज्ञान केंद्रों में 5 से 7 दिन की ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे किसान इस काम की तकनीक अच्छी तरह सीख सकें।
इसके अलावा सरकार शहद की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग के लिए भी आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है।
शुरुआती निवेश कितना होगा
छोटे स्तर पर शुरुआत करने के लिए 10 बॉक्स काफी होते हैं।
- एक बॉक्स (कॉलोनी और स्टैंड सहित) की कीमत लगभग 3500 से 4000 रुपये होती है।
- 10 बॉक्स के लिए कुल खर्च करीब 40,000 रुपये आता है, लेकिन सब्सिडी के बाद किसान को केवल 15,000 से 20,000 रुपये ही खर्च करने पड़ते हैं।
इस लागत में शहद निकालने की मशीन और सुरक्षा उपकरण भी शामिल होते हैं। एक बार लगाए गए बॉक्स कई वर्षों तक उपयोग में आते हैं।
संभावित कमाई
मधुमक्खी पालन से अच्छी आमदनी की जा सकती है।
- एक बॉक्स से साल में लगभग 30 से 40 किलो शहद प्राप्त होता है।
- यदि कोई किसान 50 बॉक्स लगाता है, तो सभी खर्च निकालने के बाद सालाना 4 से 6 लाख रुपये तक की कमाई संभव है।
इसके अलावा मधुमक्खी पालन से मोम (बी-वैक्स) और रॉयल जेली जैसे अन्य उत्पाद भी मिलते हैं, जिनसे अतिरिक्त आय होती है।
Written By Toshi Shah

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)