ब्लैक होल या डार्क मैटर? मिल्की वे के केंद्र पर नई रिसर्च से विवाद हुआ तेज

दशकों से वैज्ञानिक मानते रहे हैं कि हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक सुपरमैसिव ब्लैक होल (Supermassive Black Hole) मौजूद है, लेकिन नई थ्योरी के अनुसार, यह ब्लैक होल नहीं, बल्कि डार्क मैटर (Dark Matter) का एक सघन पिंड या गोला हो सकता है।

12 April 2026

और पढ़े

  1. WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब Google Drive नहीं! कंपनी देगाी खुद का बैकअप ऑप्शन
  2. डिजिटल अरेस्ट स्कैम का पर्दाफाश, WhatsApp ने बंद किए 9,400 से ज्यादा अकाउंट्स
  3. भारत में लॉन्च हुआ AI टावर AC, 10 सेकंड में कूलिंग, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
  4. Meta लाया खास फीचर, अब पैरेंट्स भी जान पाएंगे... बच्चे AI से क्या करते हैं बात
  5. एक पासवर्ड... कई प्लेटफॉर्म, Meta ने लॉन्च किया Meta Account; इस सिस्टम से बदलेगा यूजर एक्सपीरियंस
  6. अब छाते पर दिखेंगे GPS और नोटिफिकेशन, ये कंपनी जल्द लॉन्च करेंगी स्मार्ट छाता
  7. महिला या पुरुष, किसकी गैस ज्यादा खतरनाक? वैज्ञानिकों ने खोली दिलचस्प मिस्ट्री
  8. 16 लाख टन विस्फोटक के बीच कैसे जिंदा हैं केकड़े और मछलियां? हैरान कर देगा सच!
  9. 2 घंटे मोबाइल से दूरी, दिमाग की सेहत और याददाश्त के लिए है फायदेमंद?
  10. नासा के अंतरिक्ष यात्री ने शूट किया उल्का वर्षा का शानदार वीडियो, अद्भुत नजारे की तस्वीर वायरल
  11. पृथ्वी के इतिहास का सबसे विशाल सांप, वासुकी बनाम टाइटेनोबोआ
  12. ब्रह्मांड का 'दानव', विशाल तारे को निगल रहा ब्लैक होल, वैज्ञानिकों ने कैद की अद्भुत घटना
  13. 2009 में खत्म हुआ गोल्डन फ्रॉग, अब कैसे हो रही वापसी?
  14. वैज्ञानिकों ने बनाया 'love switch', बटन दबाते ही हो जाएगा प्यार!
  15. क्या होता है Deja Vu? अनजान जगह क्यों लगता है अपना सा

विज्ञान की किताबों में आपने पढ़ा होगा कि हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक विशाल सुपरमैसिव ब्लैक होल मौजूद है, जिसे सैजिटेरियस A कहा जाता है। साल 2022 में इसकी पहली धुंधली तस्वीर जारी होने के बाद इस सिद्धांत को और मजबूती मिली थी, और इसी शोध से जुड़े वैज्ञानिकों को नोबेल पुरस्कार भी मिला, लेकिन अब कुछ वैज्ञानिकों ने एक नई बहस छेड़ दी है कि जिसे हम ब्लैक होल समझ रहे हैं, वह असल में डार्क मैटर का एक अत्यंत घना गुच्छा भी हो सकता है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि ये ब्लैक होल नहीं

यह शक कैसे शुरू हुआ, इसे समझना जरूरी है। अब तक वैज्ञानिकों ने आकाशगंगा के केंद्र के आसपास घूमते तारों की गति और उनकी कक्षाओं का अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला था कि वहां एक बहुत भारी और सघन ब्लैक होल मौजूद है, लेकिन हाल की एक नई स्टडी में इन पुराने आंकड़ों को एक अलग दृष्टिकोण से देखा गया, जिसके बाद यह संभावना सामने आई कि वहां मौजूद संरचना सिर्फ ब्लैक होल ही नहीं भी हो सकती।

नई थ्योरी में ये बात आई सामने

इस नई थ्योरी के अनुसार, आकाशगंगा के केंद्र में डार्क मैटर का एक बहुत घना गोला हो सकता है। डार्क मैटर एक ऐसा रहस्यमय पदार्थ है जिसे हम सीधे देख नहीं सकते, लेकिन इसका गुरुत्वाकर्षण प्रभाव पूरे ब्रह्मांड में महसूस किया जाता है। अगर यह बड़ी मात्रा में एक जगह इकट्ठा हो जाए, तो यह भी किसी ब्लैक होल जैसी गुरुत्वीय शक्ति पैदा कर सकता है और तारों को तेज गति से अपनी कक्षा में बनाए रख सकता है।

 

 

ब्लैक होल नहीं अत्यधिक भारी केंद्र का संकेत

गैलेक्सी के केंद्र के पास तेज गति से घूमते तारे अब तक ब्लैक होल का सबसे मजबूत प्रमाण माने जाते थे, लेकिन अब यह कहा जा रहा है कि यही प्रभाव डार्क मैटर के घने समूह से भी उत्पन्न हो सकता है। यहां तक कि 2022 में ली गई ब्लैक होल की प्रसिद्ध छवि, जिसे इसका “शैडो” माना गया था, उसे भी कुछ वैज्ञानिक केवल अत्यधिक भारी केंद्र का संकेत मान रहे हैं, न कि निश्चित रूप से ब्लैक होल का प्रमाण।

वैज्ञानिक समुदाय के अधिक लोग मानते हैं ब्लैक होल

अगर यह नई परिकल्पना सही साबित होती है, तो ब्रह्मांड और आकाशगंगाओं की हमारी समझ में बड़ा बदलाव आ सकता है। हालांकि, वैज्ञानिक समुदाय का एक बड़ा हिस्सा अभी भी मानता है कि ब्लैक होल के पक्ष में पर्याप्त प्रमाण मौजूद हैं और इस वैकल्पिक विचार की पुष्टि के लिए और अधिक डेटा व शोध की जरूरत है।

 

Written By Toshi Shah 

 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in