.jpg)
US Iran War: ट्रंप की डेडलाइन खत्म होने से डेढ़ घंटे पहले 2 हफ्ते का सीजफायर घोषित किया गया। जिसके बाद से अब दोनों तरफ से हमले रुक गए हैं। वहीं 2 हफ्ते के लिए घोषित सीजफायर पर ट्रंप का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अपील पर उन्होंने हमले को टाल दिया। इस पर अब शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है।
'पाकिस्तान को मिल रहा सीजफायर का श्रेय'
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए संजय राउत ने कहा,सीजफायर का श्रेय पाकिस्तान को मिल रहा है। यह भारत और प्रधानमंत्री मोदी के लिए बहुत ही शर्मिंदगी की बात है। पाकिस्तान को हम कंगाल देश कहते हैं। लेकिन जब पाकिस्तान की मध्यस्थता की बात सामने आई तो विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि ये 'दलाल राष्ट्र' है और हम दलाली नहीं है। अच्छी बात है, लेकिन आप अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं कर पाए।
अब इस्लामाबाद की प्रतिष्ठा बढ़ेगी: संजय राउत
आगे संजय राउत ने कहा, "लेकिन उसी दलाल राष्ट्र को प्रसिडेंट ट्रंप बोलते हैं थैंक्यू पाकिस्तान। अब इस्लामाबाद में शांति वार्ता चलेगी और वर्ल्ड मैप पर पाकिस्तान को महत्व मिलेगा। जिस इस्लामाबाद में आप ऑपरेशन सिंदूर पर झंडा फहराने वाले थे। आज तीनों देशों ने पाकिस्तान को थैंक्स कहा है। अब इस्लामाबाद की बढ़ती प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी जिम्मेदार हैं।
'ट्रंप, नेतन्याहू थक गए लेकिन ईरान नहीं थका'
अंत में संजय राउत ने कहा कि इस युद्ध से ट्रंप भी थक चुके हैं। ईरान जैसे राष्ट्र ने ट्रंप को थकाया है। ट्रंप की बॉडी लैंग्वेज देखिए। नेतन्याहू भी थक चुके हैं। गल्फ के सभी राष्ट्र थक चुके हैं लेकिन ईरान नहीं थका है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)