खरगे ने कांग्रेस को बताया 'तीसरा विकल्प', कहा-'TMC ने बंगाल में कोई विकास कार्य नहीं किया'

West Bengal Polls: बंगाल चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है।

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. सबरीमाला केस पर SC की बड़ी टिप्पणी, कहा-'हमें रिव्यू करने का अधिकार' सती प्रथा का क्यों हुआ जिक्र?
  2. 'इस्लामाबाद की बढ़ती प्रतिष्ठा के जिम्मेदार PM मोदी...',सीजफायर पर संजय राउत का बड़ा बयान
  3. देश के इस शहर में शुरू होने जा रही पहली पॉड टैक्सी, बिना ड्राइवर के भरेगी रफ्तार
  4. कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, शाम को निजामुद्दीन में होगा अंतिम संस्कार
  5. Weather Update: 11 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल
  6. असम, पुडुचेरी और केरलम चुनाव के लिए थमा प्रचार का शोर, 9 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट
  7. वृंदावन में RSS प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन, गौसंरक्षण और भारत की भूमिका पर दिया जोर
  8. पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, CM हिमंता की पत्नी पर लगाए थे फर्जी पासपोर्ट के गंभीर आरोप
  9. परमाणु जगत में भारत का महाधमाका, कलपक्कम रिएक्टर ने रचा इतिहास, अब अपनी बिजली खुद बनाएगा हिंदुस्तान!
  10. UP Weather Update: यूपी में आज टूट सकता है बिजली का कहर, इन जिलों में ओलावृष्टि की बड़ी चेतावनी
  11. CM योगी का बड़ा फैसला, अंबेडकर जयंती पर पूरे प्रदेश में खास तैयारी
  12. दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! बैरियर तोड़कर घुसी कार
  13. भाजपा 47वां स्थापना दिवस: मोदी-शाह ने दी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं, बलिदान और समर्पण के योगदान को किया याद
  14. ISIS आतंकी रिजवान का खौफनाक कबूलनामा, मोबाइल से खुले कई बड़े राज
  15. 'कमीशन और करप्शन से बेहाल बंगाल', PM मोदी का बड़ा बयान

West Bengal Polls: बंगाल चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पीएम मोदी पर आरोप लगाया कि वह 'नफरत और समाज में बंटवारे की राजनीति' करते हैं। पश्चिम बंगाल में भी इसी आधार पर सत्ता हासिल करना चाहते हैं।

'TMC की सरकार में कोई विकास कार्य नहीं हुआ'

आगे खरगे ने बताया कि राज्य में पिछले 15 साल से TMC की सरकार होने के बावजूद विकास के क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं दिखा है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सिर्फ बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बंगाल की अर्थव्यवस्था, उद्योग और युवाओं के रोजगार को लेकर कोई ठोस योजना नहीं देती। भाजपा सरकारी एजेंसियों जैसे ईडी, आयकर विभाग का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए करती है।

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र

मंगलवार को बंगाल चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी करते हुए खरगे ने कहा कि बंगाल के लोगों के सामने अब तीन विकल्प हैं। पहला, ममता बनर्जी की अगुवाई वाली TMC सरकार, जिस पर उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। दूसरा, भाजपा, जिस पर उन्होंने नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। अंत में तीसरा, कांग्रेस, जो विकास, रोजगार और सुधार की बात कर रही है। ये बंगाल की जनता को तय करना होगा व किसको जिताना चाहते है।

कांग्रेस के घोषणापत्र में क्या है खास?

कांग्रेस ने घोषणापत्र में कई बड़े वादे किए हैं। पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 2000 रुपये देने, किसानों को सालाना 15,000 रुपये की सहायता, हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने का वादा किया है।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in