कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का निधन, शाम को निजामुद्दीन में होगा अंतिम संस्कार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार 4 बजे नोएडा के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. सबरीमाला केस पर SC की बड़ी टिप्पणी, कहा-'हमें रिव्यू करने का अधिकार' सती प्रथा का क्यों हुआ जिक्र?
  2. 'इस्लामाबाद की बढ़ती प्रतिष्ठा के जिम्मेदार PM मोदी...',सीजफायर पर संजय राउत का बड़ा बयान
  3. खरगे ने कांग्रेस को बताया 'तीसरा विकल्प', कहा-'TMC ने बंगाल में कोई विकास कार्य नहीं किया'
  4. देश के इस शहर में शुरू होने जा रही पहली पॉड टैक्सी, बिना ड्राइवर के भरेगी रफ्तार
  5. Weather Update: 11 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल
  6. असम, पुडुचेरी और केरलम चुनाव के लिए थमा प्रचार का शोर, 9 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट
  7. वृंदावन में RSS प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन, गौसंरक्षण और भारत की भूमिका पर दिया जोर
  8. पवन खेड़ा के घर पहुंची असम पुलिस, CM हिमंता की पत्नी पर लगाए थे फर्जी पासपोर्ट के गंभीर आरोप
  9. परमाणु जगत में भारत का महाधमाका, कलपक्कम रिएक्टर ने रचा इतिहास, अब अपनी बिजली खुद बनाएगा हिंदुस्तान!
  10. UP Weather Update: यूपी में आज टूट सकता है बिजली का कहर, इन जिलों में ओलावृष्टि की बड़ी चेतावनी
  11. CM योगी का बड़ा फैसला, अंबेडकर जयंती पर पूरे प्रदेश में खास तैयारी
  12. दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! बैरियर तोड़कर घुसी कार
  13. भाजपा 47वां स्थापना दिवस: मोदी-शाह ने दी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं, बलिदान और समर्पण के योगदान को किया याद
  14. ISIS आतंकी रिजवान का खौफनाक कबूलनामा, मोबाइल से खुले कई बड़े राज
  15. 'कमीशन और करप्शन से बेहाल बंगाल', PM मोदी का बड़ा बयान

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मोहसिना किदवई का आज यानी  बुधवार, 8 अप्रैल 2026 की सुबह निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उनका अस्पताल में सुबह लगभग 4 बजे निधन हुआ, उनके पार्थिव शरीर को आज दोपहर तीन बजे उनके नोएडा स्थित आवास (सेक्टर-40) से अंतिम यात्रा के लिए ले जाया जाएगा। बता दें कि उनके निधन की खबर से राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। मोहसिना किदवई कई वर्षों तक सक्रिय राजनीति में रही हैं और उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण पद संभाले, उनके चले जाने से कांग्रेस पार्टी को एक बड़ा आघात पहुंचा है।

5 बजे मोहसिना किदवई को दी जाएगी अंतिम विदाई

शाम करीब 5 बजे मोहसिना किदवई को निजामुद्दीन कब्रिस्तान में अंतिम विदाई दी जाएगी। वह दशकों तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रही हैं और कांग्रेस संगठन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुकी थीं। किदवई गांधी परिवार के भी करीबी रही हैं।

कई बड़े पद को संभाल चुकी हैं मोहसिना

केंद्रीय सरकार में मंत्री के रूप में सेवा देने के अलावा, वह हज कमेटी की अध्यक्ष भी रह चुकी थीं, उन्होंने कई बार सांसद के रूप में देश सेवा की और कांग्रेस महासचिव के रूप में भी जिम्मेदारी निभाई। इसके अतिरिक्त, वह कांग्रेस कार्य समिति और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य भी रही हैं।

सांसद मनीष तिवारी ने जताया शोक

सांसद मनीष तिवारी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि किदवई एक प्रभावशाली नेता थीं जिन्होंने संसद और केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण योगदान दिया, उन्होंने उन्हें सौम्य स्वभाव, सरलता और विनम्रता का प्रतीक बताया और कहा कि उनका चेहरा हमेशा एक आत्मीय मुस्कान लिए रहता था। तिवारी ने यह भी कहा कि उनके जाने से कांग्रेस और समग्र राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है और उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

 

  Written By Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in