.jpg)
Assembly Election 2026: असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, असम, केरल और पुद्दुचेरी में 7 अप्रैल की मंगलवार शाम से चुनाव प्रचार अभियान थम गया है। इन तीनों क्षेत्रों में मतदान 9 अप्रैल गुरुवार को एक ही चरण में कराया जाएगा। असम की 126 विधानसभा सीटों, केरल की 140 सीटों और पुद्दुचेरी की 30 सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
तमिलनाडु में कब होगी चुनाव?
तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर 23 तारीख को मतदान कराया जाएगा। वहीं, पश्चिम बंगाल में पहले चरण के तहत 152 सीटों पर 23 तारीख को मतदान होगा, जबकि दूसरे चरण में 29 तारीख को 142 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। चुनाव आयोग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
4 अप्रैल को घोषित होगे चुनाव के परिणाम
इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी के चुनाव परिणाम अगले महीने की 4 तारीख को घोषित किए जाएंगे। चुनावी नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि ये परिणाम न केवल क्षेत्रीय राजनीति बल्कि राष्ट्रीय राजनीतिक समीकरणों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं।
'असम में बीजेपी की सरकार बनाने वाली है'
चुनावी माहौल के बीच पीएम मोदी ने असम में जोरदार प्रचार किया। उन्होंने बरपेटा, होजाई और डिब्रूगढ़ में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने में सफल होगी।
एनडीए के लिए राज्य की विकास सर्वोच्च प्राथमिकता: पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि एनडीए के लिए राज्य के हर जिले और क्षेत्र का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले दस वर्षों में असम ने शांति, स्थिरता और विकास का एक नया दौर देखा है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

