.jpg)
Gujarat News: गुजरात के अहमदाबाद के चांदखेड़ा इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां डोसा खाने से एक ही परिवार की 2 मासूम बच्चियों की मौत हो गई, तो वहीं माता-पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक यह घटना चांदखेड़ा के मारुति प्लाजा की है। यहां परिवार की 3 महीने की राहा और 4 साल की मिष्टी नाम की 2 बेटियों ने अपनी जान गंवा दी है। परिवार का सीधा आरोप है कि बाहर से लाए गए घोल से बने डोसा खाने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी। और इलाज के दौरान दोनों बेटियों की मौत हो गई।
डोसा के घोल से हुई मौत:परिजन
वहीं परिवार ने स्थानीय डेयरी से लाए गए डोसा के घोल को इन मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया हैं। हालांकि डेयरी संचालक ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकार दिया है।
डेयरी के मालिक का बयान
इस मामले पर घनश्याम डेयरी के मालिक ने अपना बचाव करते हुए कहा कि वे पिछले 30 सालों से डेयरी द्वारा अलग-अलग खाद्य पदार्थ बनाने का काम कर रहे हैं और घोल उनके अपने डेयरी में बनाया जाता है। उनके मुताबिक, डेयरी से रोजाना 100 से 125 किलो तक घोल बेचा जाता है। और जिस दिन बच्ची के पिता ने आकर शिकायत की, उस समय डेयरी मालिक ने गांव के अन्य ग्राहकों से भी पूछताछ की थी। किसी भी ग्राहक की ओर से अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)

