
आईपीएल 2026 का रोमांचक सफर अब अपनी पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। पहले दो मैचों के साथ लीग का रोमांच दर्शकों को काफी उत्साहित कर रहा है। अब तीसरे मुकाबले में चैंपियन राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगी। इस मैच में फैंस को कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिल सकते हैं क्योंकि दोनों टीमों ने ऑक्शन से पहले आपसी ट्रेड के जरिए अपनी रणनीति को और मजबूत किया था।
रवींद्र जडेजा राजस्थान रॉयल्स में हुए शामिल
राजस्थान और चेन्नई ने ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों का आदान-प्रदान किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ट्रेंड किया, जबकि राजस्थान ने अपनी टीम में संजू सैमसन को शामिल किया। इस ट्रेड का मतलब है कि जडेजा अब अपनी पुरानी टीम राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में खेलते नजर आएंगे। दूसरी ओर, संजू सैमसन पहली बार चेन्नई की पीली जर्सी में मैदान पर उतरेंगे। यह बदलाव दोनों टीमों के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है और फैंस के लिए भी काफी उत्साहजनक है।
कुछ मैच में शामिल नहीं होंगे धोनी
हालांकि, चेन्नई के फैंस के लिए थोड़ी निराशा की खबर भी सामने आई है। टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी शुरुआती कुछ मैचों से चोट के कारण बाहर रहेंगे। उनकी अनुपस्थिति चेन्नई की बैटिंग और नेतृत्व क्षमता पर असर डाल सकती है। वहीं, राजस्थान की टीम पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है और अपनी पिछली जीत का सिलसिला जारी रखना चाहती है।
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच यह मुकाबला 30 मार्च 2026, रविवार को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे कराया जाएगा। भारत में फैंस इस रोमांचक मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जिससे दर्शक कहीं से भी मैच का आनंद ले सकते हैं।
फैंस को बेसब्री से इंतजार
इस मुकाबले में दोनों टीमों की रणनीति, खिलाड़ियों की फॉर्म और हालिया प्रदर्शन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राजस्थान रॉयल्स की तेज गेंदबाजी और युवा बल्लेबाजों की दमदार शुरुआत चेन्नई के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है। वहीं, चेन्नई की अनुभवी खिलाड़ियों और नए खिलाड़ियों का संयोजन मैच को रोमांचक बनाएगा। यह मुकाबला न सिर्फ दोनों टीमों के फैंस के लिए, बल्कि पूरे आईपीएल प्रेमियों के लिए भी खास रहेगा।
Written By Toshi Shah





.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)