
आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, जहां Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders आमने-सामने होंगी। यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में खेला जाएगा। मुकाबले का टॉस शाम 7 बजे होगा, जबकि मैच की शुरुआत 7:30 बजे से होगी।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
मुंबई की टीम में कप्तान Hardik Pandya के अलावा Rohit Sharma, Suryakumar Yadav और Jasprit Bumrah जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं, जो किसी भी वक्त मैच का रुख बदल सकते हैं। वहीं कोलकाता की टीम में Ajinkya Rahane की कप्तानी में Finn Allen, Tim Seifert और Cameron Green जैसे खिलाड़ी अहम भूमिका निभा सकते हैं।
जानिए पिच का मिजाज
वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। यहां गेंदबाजों के लिए रन रोकना मुश्किल होता है और बड़े स्कोर आम बात हैं। छोटे बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण लक्ष्य का पीछा करना आसान रहता है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है।
मैच का अनुमान
यह मुकाबला काफी बराबरी का नजर आ रहा है। कोलकाता की बल्लेबाजी मजबूत दिखती है, लेकिन गेंदबाजी थोड़ा कमजोर पक्ष है, वहीं, मुंबई की टीम दोनों विभागों में संतुलित नजर आती है। ऐसे में चेज करने वाली टीम को बढ़त मिल सकती है, जबकि कुल मिलाकर मुंबई इंडियंस हल्की फेवरेट दिखाई देती है।
मुंबई इंडियंस के संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शरफेन रदरफोर्ड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स/कॉर्बिन बॉश, नमनधीर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट
कोलकाता नाइट राइडर्स के संभावित प्लेइंग XI
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अंकुल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक
Written By Toshi Shah





.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)