
इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 19वें सीजन का इंतजार अब खत्म हो गया है। IPL 2026 का पहला मुकाबला आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) और सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के बीच खेला जाएगा। RCB की कमान रजत पाटीदार संभालेंगे, जिन्होंने पिछले साल टीम को खिताब दिलाया था। SRH के लिए कप्तानी ईशान किशन करेंगे क्योंकि पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हैं।
ईशान किशन को मिली जिम्मेदारी
SRH के कप्तान पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण टीम के पहले मैच से बाहर हैं, उनकी अनुपस्थिति में, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन टीम की कप्तानी करेंगे। ईशान ने हाल ही में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में जीत दिलाई और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। इसी फॉर्म की वजह से उन्हें T20 वर्ल्ड कप 2025-26 के लिए भी चुना गया था। अब हैदराबाद टीम उनसे उम्मीद करेगी कि वे IPL में भी अपनी बेहतरीन फॉर्म दिखाएं।
IPL में ईशान किशन का नया रिकॉर्ड
यह IPL ईशान किशन के लिए खास है क्योंकि वह पहली बार SRH की कप्तानी करेंगे। वह IPL में टीम की कमान संभालने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय कप्तान बनेंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम था, जिन्होंने 2018 में 27 साल और 244 दिन की उम्र में SRH की कप्तानी की थी। ईशान किशन अभी 27 साल और 253 दिन के हैं। इससे पहले शिखर धवन, मनीष पांडेय और भुवनेश्वर कुमार SRH की कप्तानी कर चुके हैं। बता दें कि IPL 2025 मेगा ऑक्शन में SRH ने ईशान को 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा था और उन्हें IPL 2026 से पहले रिटेन भी किया।
RCB से ये खिलाड़ी खेलेंगे
RCB से विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, जैकब डफी, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार।
SRH के तरफ से ये खिलाड़ी
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स।
लाइव मैच की जानकारी
RCB और SRH का यह मुकाबला आज शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है, साथ ही जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होगी।
Written By Toshi Shah





.jpg)
.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)