करोड़ों की सैलरी और अमेरिका का बंगला छोड़...अब परिवार संग दुनिया घूम रहा है यह IITian

मोटे पैकेज वाली ‘गोल्डन पिंजरे’ जैसी नौकरी छोड़कर और अमेरिका का लग्ज़री बंगला पीछे छोड़कर, इस IITian ने अपनी असली पहचान की तलाश शुरू की और अब पूरी दुनिया को ही अपना घर बना लिया है।

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. बॉस ने प्रेगनेंसी में नहीं दी लीव...बच्चे की हुई मौत, अब ऑफिस ने दिया इतना करोड़ का जुर्माना
  2. 70 की उम्र में दिखना चाहती थी 40! महिला का कुछ ही हफ्तों में बदला चेहरा, ट्रांसफॉर्मेशन का वीडियो वायरल
  3. इस भेड़ की भीड़ में छिपा है भेड़िया, कुछ सेकेंडों में खोजने से कहलाएंगे जीनियस
  4. 8 साल तक गले में मौत लेकर घूमता रहा शख्स, एक्स-रे देख डॉक्टरों के भी उड़े होश
  5. हाथी ने युवक पर किया हमला, सीने पर चढ़कर हो गया खड़ा...फिर भी अचानक उठ चलने लगा युवक; वायरल हुआ वीडियो
  6. कीचड़ भरे तालाब में लेटकर कपल ने कराया प्री-वेडिंग शूट, वायरल हुआ वीडियो; यूजर्स ने कहा- Crime Patrol का सीन...
  7. रोबोट हुआ गिरफ्तार... महिला को देखते ही हो गया था बेकाबू, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  8. पति ने दिया धोखा, पत्नी ने कर दिया 'सेल'! करोड़ों में बिक गया पति
  9. एलपीजी सिलेंडर की किल्लत को लेकर बने मजेदार मीम्स, सोशल मीडिया पर वायरल
  10. इस जानवर की पथरी लाखों में है बिकती... कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!
  11. बॉस को भारी पड़ा महिला कर्मचारी को आलू-आलू बुलाना, कंपनी को देने पड़े 29 लाख रुपये मुआवजा
  12. होश उड़ा देगी ये लव स्टोरी! गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को कुत्ता बनाकर पिंजरे में रखा, वजह जानकर चौंक जाएंगे
  13. युवक ने बना दिए 'सिगरेट पकौड़े', वीडियो देख लोग बोले, इसे खाना है या फूंकना है?
  14. इंटर्न का पहला दिन बना आखिरी! वजह कर देगी हैरान
  15. 30 फीट लंबी रहस्यमयी मछली को देखते ही लोगों में डर का माहौल, जानिए क्यों इसे मनहूस मानते हैं जापान के लोग!

IIT Graduate Viral Story: एक IIT ग्रेजुएट ने अमेरिका की हाई-सैलरी वाली बैंक जॉब छोड़कर दुनिया घूमने का निर्णय लिया और इसके लिए उसने भारत में अपना फ्लैट भी बेच दिया। बता दें कि यह कहानी इंस्टाग्राम पर ह्यूमन ऑफ बॉम्बे ने शेयर की, जिसने कई लोगों को प्रेरित किया और सफलता और व्यक्तिगत संतोष के मायने पर नई चर्चा छेड़ दी। कहानी तन्मय मुखर्जी की है। बांग्ला वेबसाइट आजकल के अनुसार, उन्होंने IIT खड़गपुर से बीटेक करने के बाद अमेरिका के एक प्रमुख इन्वेस्टमेंट बैंक में उच्च पद पर काम शुरू किया। कुछ सालों तक काम करने के बाद, 2013 में उन्होंने रोज़मर्रा की एकरस जिंदगी को छोड़ने और स्वतंत्र जीवन जीने का फैसला किया।

तन्मय ने बताया कि बड़े पद और मोटी सैलरी के बावजूद उन्हें असली संतोष नहीं मिल रहा था। उनका मानना था कि जिंदगी सिर्फ कमाई, बचत या काम करने के लिए नहीं, बल्कि अनुभव और जीवन जीने के लिए है। 38 साल की उम्र में वे फर्स्ट रिपब्लिक बैंक के डायरेक्टर बन गए थे और ऐसी सैलरी मिलने लगी थी जो अधिकांश लोगों का सपना होती है। लेकिन आर्थिक स्थिरता और सब कुछ होने के बावजूद, उनके अंदर एक खालीपन था। उनके शब्दों में, 'उच्च पद या बड़ी संस्था मुझे संतोष नहीं दे रही थी।'

जिंदगी की लग्ज़री छोड़कर यादों की खोज

इस एहसास से प्रेरित होकर तन्मय ने बड़ा कदम उठाया। उन्होंने अपनी हाई-सैलरी वाली नौकरी छोड़ दी और साथ ही 4 BHK लग्ज़री फ्लैट और महंगी कार भी बेच दी। बता दें कि शुरुआत में उन्होंने सिर्फ जरूरी सामान ही साथ लिया और यात्रा पर निकल पड़े। अगले 18 महीनों में उन्होंने 35 देशों की यात्रा की और अलग-अलग संस्कृतियों का अनुभव किया।

परिवार संग दुनियाभर की यात्राएं

आपको बता दें कि अब तन्मय अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ दुनिया के कई देशों में लंबे सफर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रूस के पहाड़ों से लेकर मिस्र के रेगिस्तान तक उन्हें किसी को नहीं पता था और पहली बार उन्होंने खुद को जाना। अपने यात्रा अनुभव वह सोशल मीडिया पर साझा करते हैं, जिससे कई लोग प्रेरित हो रहे हैं। उनके शब्दों में, 'संपत्ति इकट्ठा करने से ज्यादा यादें इकट्ठा करना ज्यादा संतोषजनक है।'

Written By - Namita Verma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in