मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पीएम मोदी और ट्रंप की पहली बातचीत, होर्मुज पर जताई चिंता

Iran US War: मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम टेलीफोनिक बातचीत हुई है।

6 घंटे पहले

और पढ़े

  1. US Visa Rules सख्त: भारतीय छात्रों और प्रोफेशनल्स पर पड़ा भारी असर
  2. 24वें दिन बदला रुख: ट्रंप ने ईरान पर हमले पर लगाई रोक, अब बातचीत से तय होगी रणनीति
  3. न्यूयॉर्क के एयरपोर्ट पर फायर ट्रक से टकराया विमान, उड़े परखच्चे, अगले आदेश तक एयरपोर्ट बंद
  4. Trump की चेतावनी पर ईरान का पलटवार, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर लगाया $2 मिलियन का टोल, कहा- 'ये हमारे अधिकार को...'
  5. कतर का हेलीकॉप्टर क्रैश, Middle East में बढ़ेगा तनाव?
  6. Israel Missile Strike: डिमोना शहर पर ईरानी हमला, एयर डिफेंस सिस्टम फेल और स्थानीय नागरिकों में अफरा-तफरी
  7. अमेरिका-इजरायल और ईरान के युद्ध का आज 22वां दिन, जानें अब तक के अपडेट
  8. मिडिल ईस्ट में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान में अमेरिकी सैनिक भेजने का बड़ा फैसला
  9. ईरान को लगा बड़ा झटका, इजरायली हमले में गई IRGCअधिकारी की जान
  10. बालेंद्र शाह 27 को लेंगे नेपाल के PM पद की शपथ... चुनाव में RSP को मिली थीं 182 सीटें
  11. ईरान के हमले के बाद ट्रंप के बदले सुर! ''अब इजरायल हमला नहीं करेगा...''
  12. ईरान को लगा बड़ा झटका, ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर
  13. कौन थे अली लारीजानी? मौत से एक हफ्ते पहले ट्रंप को दी थी बड़ी चेतावनी.... ईरान ने बताया शहीद
  14. Iran War: होर्मुज़ पर ईरान का दबदबा जारी, तेल की कीमतों में उछाल
  15. आग लगने के बाद दुबई एयरपोर्ट बंद! जंग के बीच ट्रंप ने NATO को दी धमकी...जानें अबतक के अपडेट

Iran US War: मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम टेलीफोनिक बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में संघर्ष शुरू होने के बाद यह दोनों नेताओं की पहली सीधी वार्ता है, जिसमें मौजूदा हालात और वैश्विक प्रभावों पर चर्चा की गई।

प्रधानमंत्री ने की ट्रंप से माध्यम से समाधान निकालने की अपील

बातचीत का मुख्य फोकस मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, विशेष रूप से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की स्थिति पर रहा। यह जलमार्ग वैश्विक तेल आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण रास्ता है, और यहां किसी भी प्रकार की बाधा पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस मार्ग को हर हाल में खुला रखने की आवश्यकता पर जोर दिया और संवाद के माध्यम से समाधान निकालने की अपील की।

खाड़ी देशों के नेताओं से शांति स्थापित की अपील कर चुके है पीएम

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने मसूद पेजेश्कियन और बेंजामिन नेतन्याहू से भी बातचीत की थी। इसके अलावा उन्होंने सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और बहरीन सहित कई खाड़ी देशों के नेताओं से संपर्क साधकर शांति स्थापित करने की अपील की है।

शांति स्थापना करना भारत का संदेश

भारत की ओर से लगातार यह संदेश दिया जा रहा है कि मौजूदा संकट का समाधान केवल कूटनीतिक बातचीत और सहयोग से ही संभव है। पीएम मोदी ने भी अपनी बातचीत में यही रुख दोहराया और कहा कि वैश्विक स्थिरता के लिए सभी देशों को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in