.jpg)
Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव की शिकायत पर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए पवन सिंह को नोटिस जारी किया है। आयोग ने दोनों पक्षों को 2 अप्रैल को फरीदाबाद स्थित कार्यालय में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
महिला आयोग ने मामले पर क्या कहा?
महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई अंजलि राघव द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर की जा रही है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अगस्त 2025 में लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने मंच पर अंजलि को बिना उनकी अनुमति के अनुचित तरीके से छुआ। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिससे मामला काफी चर्चा में आ गया था।
हरियाणा महिला आयोग ने भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह को नोटिस जारी कर उनकी को-स्टार अंजलि राघव के आरोपों के आधार पर तलब किया है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 24, 2026
अंजलि राघव ने महिला आयोग को दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुछ महीने पहले लखनऊ में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने उन्हें गलत तरीके से… pic.twitter.com/d5tH8NDzJZ
पूरा मामला क्या है?
बताया जाता है कि घटना के तुरंत बाद अंजलि राघव ने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी और इसे लेकर विरोध भी दर्ज कराया था। विवाद बढ़ने पर पवन सिंह ने माफी मांगी थी, जिसे अंजलि ने स्वीकार कर लिया था और मामला शांत होता नजर आया था।
पवन सिंह की पीआर टीम ने की छवि खराब करने की कोशिश: अंजलि
अंजलि राघव ने हाल ही में दिए एक बयान में आरोप लगाया कि पवन सिंह की पीआर टीम और कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ गलत तरीके से अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई और उन्हें अपना वीडियो हटाने का दबाव भी बनाया गया। इसी कारण उन्होंने दोबारा महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया है और न्याय की मांग की है। वहीं, पवन सिंह की ओर से इस नए घटनाक्रम पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। यह मामला अब कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगा, जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की जाएगी।
Writen By: Geeta Sharma


.jpg)











.jpg)
.jpg)