पत्नी के कत्ल में पति गया जेल, 2 महीने बाद जिंदा मिली महिला, ऐसे खुला राज

UP News: यूपी के कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां पर पत्नि की हत्या के मामले में पति को जेल भेजा गया था।

8 घंटे पहले

और पढ़े

  1. चौथी बार JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नीतीश कुमार, 2028 तक होगा कार्यकाल
  2. पंजाब में दो सगे भाइयों ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, कर्ज का बोझ और मानसिक तनाव बनी वजह
  3. सिर्फ 2 रुपये के लिए बवाल, ढाबा संचालक ने पूरे परिवार को बेरहमी से पीटा!
  4. बुरी फंसी NCP की महिला प्रदेश अध्यक्ष, हो रही पद से हटाने की चर्चा, जानें क्या है पूरा मामला?
  5. धौलाना में कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 15 मीटर ऊंची उठीं लपटें, देखें VIDEO
  6. Assam में बड़ा सियासी खेल... BJP को चुनाव से पहले मिला झटका! इस दिग्गज नेता ने छोड़ी पार्टी
  7. मोटे हुए तो सैलरी कट! Air India ला सकती है सख्त फिटनेस नियम
  8. पति की बेवफाई से पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड से पहले महिला का 11 सेकंड का वीडियो वायरल; जांच में जुटी पुलिस
  9. महाराष्ट्र में टला बड़ा हादसा, चलती बस में लगी आग, मुश्किल से बची यात्रियों की जान
  10. 2027 चुनाव से पहले अखिलेश यादव का धमाका! 1 लाख सम्मान राशि की घोषणा
  11. Bihar Diwas पर गांधी मैदान में तीन दिवसीय भव्य उत्सव आयोजित, CM नीतीश करेंगे शुभारंभ; 114 साल पहले हुआ था बिहार का गठन
  12. 150 से अधिक जज तैनात....लेकिन बांग्ला भाषा से धीमी पड़ी एसआईआर प्रक्रिया
  13. BJP ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की जारी...देखें किसको कहां मिली सीट
  14. अपने ही कलेजे के टुकड़े को देखकर मां को आया हार्ट अटैक... दो सिर और चार हाथ-पैर वाले नवजात ने सबको अचरज में डाला
  15. बंगाल चुनाव 2026 के लिए TMC ने जारी किया घोषणापत्र, किए ये बड़े वादे

UP News: यूपी के कौशांबी जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। जहां पर पत्नि की हत्या के मामले में पति को जेल भेजा गया था। लेकिन वह महिला जिंदा पाई गई। जिसके बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया. हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार पूरा मामला अलवारा गांव का है। वहीं पीड़ित ससुर योगेंद्र तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे राजू तिवारी की शादी साल 2016 में टेवां निवासी शारदा मिश्रा की बेटी अंकिता तिवारी से की थी। उनकी आरोप है कि शादी के बाद से ही अंकिता का व्यवहार ठीक नहीं था। वह अक्सर मायके में ही रहती थी। साल 2024 में वह अपने मौसेरे भाई संकल्प मिश्रा के साथ दिल्ली चली गई थी। हालांकि समझौता कर मामला शांत कराया गया था।

अंकिता घर से जेवर और नकदी लेकर गायब हुई थी: पीड़ित ससुर

आगे पीड़ित ससुर ने बताया कि 21 जनवरी 2026 को अंकिता फिर से घर से जेवर और नकदी लेकर गायब हो गई। इसके बाद 22 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। इसी बीच 20 फरवरी को मायके पक्ष ने साजिश के तहत ससुराल वालों पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगा मुकदमा दर्ज करा दिया। फिर पुलिस दबाव के चलते राजू तिवारी ने 27 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया और वह तब से जेल में बंद है।

जांच में जुटी पुलिस

वहीं पुलिस जांच के दौरान अंकिता को दिल्ली से उसके मौसेरे भाई के साथ बरामद कर लिया गया है। अब ससुर योगेंद्र तिवारी ने महिला के पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर साजिश रचने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शारदा मिश्रा और उनके बेटे गोपाल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल परीक्षण और कोर्ट में बयान की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि जांच कर सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in