महिला दिवस कब और कैसे शुरू हुआ, 8 मार्च क्यों है खास...जानिए इसका इतिहास

International Women's Day 2026: हर साल 8 मार्च को महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और समान अधिकारों को सम्मानित करने के लिए महिला दिवस मनाया जाता है।

11 घंटे पहले

और पढ़े

  1. कछुए की अंगूठी से चमकेगा भाग्य, धन दौलत की नहीं होगी कमी
  2. बड़े भाई से पहले छोटे की शादी क्यों मानी जाती है अशुभ...जानिए इसके पीछे के धार्मिक रहस्य!
  3. चैत्र नवरात्रि 2026: 18 या 19 मार्च, कब से शुरू होंगे नवरात्र, क्या है कलश स्थापना का शुभ समय
  4. आज इन राशियों को निवेश में जल्दबाजी से बचना होगा, जानें मेष से मीन तक का राशिफल
  5. रिश्ते को बनाना है और भी खास? सोने से पहले भेजें ये रोमांटिक गुड नाईट मैसेज
  6. आज ही अपनाएं ये 5 आदतें, कुछ ही महीने में लौट आएगी जवानी!
  7. अगर नींद की है कमी तो संभल जाइए, दिमाग पर पड़ सकता है खतरनाक असर!
  8. जानिए क्या होता हैं होली भाई दूज... पढ़ें धार्मिक महत्व, पूजा विधि और कथा
  9. तलाक और ब्रेकअप से भी ज्यादा खतरनाक हैं 'अल्पाइन डिवोर्स', जानिए इसके पीछे की कहानी
  10. वृषभ, सिंह समेत इन राशियों को रहना होगा सतर्क... जानें अपना आज का भविष्यफल
  11. होली के बाद सबसे बड़ी टेंशन रंग कैसे छुड़ाएं? अपनाएं बस ये सुरक्षित और आसान टिप्स
  12. सिर्फ गार्निश नहीं, सेहत का खजाना है हरा धनिया, रोजाना सेवन से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदें
  13. Happy Holi 2026 Wishes: दोस्तों और घरवालों से हैं दूर....तो भेजें ये प्यार भरा संदेश
  14. क्या गर्मियों में ब्लेक कारें व्हाइट से ज्यादा होती हैं गर्म? जानिए कितना हैं सच
  15. ईयरफोन और हेडफोन क्या आपके लिए हैं खतरनाक? डाक्टरों ने किया ये खुलासा

International Women's Day 2026: हर साल पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है। साल 2026 में यह दिन रविवार को पड़ेगा। यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और समाज में उनके योगदान को सम्मान देने के लिए समर्पित है। महिला दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि समानता और अवसरों के महत्व का संदेश है, जो बताता है कि महिलाओं के सशक्त होने से समाज और देश दोनों प्रगति करते हैं।

महिला दिवस की शुरुआत और इतिहास

महिला दिवस की शुरुआत आधिकारिक तौर पर 1975 में हुई, जब संयुक्त राष्ट्र ने ‘इंटरनेशनल विमेंस ईयर’ मनाते हुए पहली बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया। आपको बता दें की इसके दो साल बाद, 1977 में, संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली ने 8 मार्च को ‘महिला अधिकार दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की। हालांकि, महिला दिवस का इतिहास इससे पहले का है। 28 फरवरी 1909 को अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने इसे पहली बार मनाया था। इसके बाद महिलाओं ने अपने अधिकारों और समानता के लिए लगातार संघर्ष और आंदोलनों के माध्यम से इसे स्थायी रूप दिया।

आखिर 8 मार्च ही क्यों चुना गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के लिए 8 मार्च की तारीख एक ऐतिहासिक घटना से जुड़ी है। बता दें की अमेरिका में कामकाजी महिलाओं ने अपने अधिकारों की मांग को लेकर 8 मार्च को रैली और प्रदर्शन किया था, जिसके बाद सोशलिस्ट पार्टी ने इस दिन महिला दिवस मनाने की घोषणा की। इसके बाद 1917 में प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस की महिलाओं ने 'ब्रेड और पीस' की मांग को लेकर हड़ताल की। इस आंदोलन के बाद सम्राट निकोलस को पद छोड़ना पड़ा और महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।इस घटना से प्रेरित होकर यूरोप की महिलाओं ने भी 8 मार्च को शांति और अधिकारों के समर्थन में रैलियां निकालीं। इसी कारण धीरे-धीरे 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मान्यता मिल गई। बाद में 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने भी इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया।

महिला दिवस का महत्व

महिला दिवस का उद्देश्य महिलाओं के संघर्ष, उनके अधिकारों और समाज में उनके योगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि आज भी कई जगह महिलाओं को घर और कार्यस्थल पर बराबरी के अवसर नहीं मिलते। इस दिन को महिलाओं के सशक्तिकरण और समानता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है, ताकि समाज में उनके योगदान को सही पहचान मिल सके। महिला दिवस केवल महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए है जो समानता, न्याय और सशक्तिकरण में विश्वास रखता है। यह दिन महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अधिकार और अवसर दिलाने की दिशा में प्रेरणा देता है।

Written By - Namita Verma.

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in