लोको पायलट की ड्यूटी खत्म…और रुक गई ट्रेन, 3 घंटे तक इंतजार करते रहे यात्री!

बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला।

12 घंटे पहले

और पढ़े

  1. 18 महीने तक पति के विदेश से लौटने का इंतज़ार करती रही गर्भवती पत्नी, सच्चाई सामने आई तो हर कोई रह गया सन्न
  2. कर्नाटक में बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन, CM सिद्धारमैया का बड़ा एलान
  3. 2 से ज्यादा बच्चे वालों के लिए खुशखबरी, जनसंख्या बढ़ाने के लिए राज्य की सरकार दे रही मोटी रकम!
  4. दमोह में खौफनाक वारदात: सिरफिरे ने नाबालिग का हथौड़े से सिर फोड़ा, फिर किया कुछ ऐसा जिसे देखकर रूह कांप जाएगी!
  5. Karnataka: घरेलू कलह या फिर दहेज उत्पीड़न, बेंगलुरु की सॉफ्ट इंजीनियर महिला ने क्यों उठाया ख़ौफनाक कदम?
  6. CM योगी का गाजियाबाद दौरा आज, शहर के कई रास्तों पर बदला ट्रैफिक रूट
  7. सड़क पर कचरा फेंका तो खैर नहीं, लाख रुपये तक भरना पड़ सकता है जुर्माना
  8. Maharashtra News: रील देखने की थी लत, छीना फोन तो बच्चे ने उठाया खौफनाक कदम
  9. Hathras News: हाथरस में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत, कई जिंदगी के लिए लड़ रहे जंग
  10. बिल्लियों ने मचाया कहर! गाजियाबाद में एक दिन में लगे 387 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन, रिपोर्ट हैरान कर देने वाले
  11. नायब सिंह सैनी ने पेश किया ₹2.23 लाख करोड़ का बजट, एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का लक्ष्य,जानें किसे क्या मिला?
  12. होली से पहले घर में छाया मातम, युवक ने अपने ही परिवार को दी दर्दनाक मौत, वजह जान उड़ जाएंगे होश
  13. यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला के आरोपी जीशान का एनकाउंटर...एक दिन पहले ही सीएम योगी ने दिया था चेतावनी
  14. सरकारी दफ्तर बना शराब पार्टी का अड्डा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
  15. इस योजना का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, संवरेगा दिल्ली की महिलाओं का जीवन

बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन से एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला। जहां ड्यूटी टाइम खत्म होते ही लोको पायलट ने ट्रेन चलाने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि ट्रेन करीब 3 घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रेन में कामकाज करने वाले यात्री करते हैं सफर

मिली जानकारी के अनुसार, मालदा से रोजाना सुबह 6:35 बजे सिलीगुड़ी के लिए डीएमयू ट्रेन संख्या 75719 रवाना होती है। इस ट्रेन में बड़ी संख्या में कामकाज के लिए आने-जाने वाले यात्री सफर करते हैं।


ड्यूटी खत्म होते ही लोको पायलट ने रोकी ट्रेन

ऐसी खबर है कि ट्रेन दोपहर करीब 2:52 बजे ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पहुंची, तब तक लोको पायलट की 9 घंटे की ड्यूटी खत्म हो चुकी थी। इसलिए ट्रेन आगे ले जाने से साफ इनकार कर रेलवे नियमों का हवाला देते हुए ट्रेन खड़ी कर दी।

3 घंटे तक स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन

इस दौरान ट्रेन ठाकुरगंज स्टेशन पर करीब 3 घंटे तक खड़ी रही। इस वजह से प्लेटफॉर्म नंबर 1 भी बाधित रहा। बताया रहा कि ट्रेन में सिलीगुड़ी, किशनगंज और आसपास के इलाकों में जाने वाले सैकड़ों यात्री सवार थे।

जानें क्या है रेलवे का नियम?

रेलवे नियमों के अनुसार, लोको पायलट से 9 से 10 घंटे तक ही ड्यूटी ली जा सकती है। फिर उनको आराम देना अनिवार्य होता है, ताकि ट्रेन संचालन में सुरक्षा बनी रहे। हालांकि जरूरत पड़ने पर काम के घंटे बढ़ाए भी जा सकते हैं। अगर तय समय से ज्यादा काम करना पड़े तो उसे ओवरटाइम माना जाता है और उसका अलग से भुगतान किया जाता है।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in