नया गाना बना बादशाह के लिए मुसीबत, महिला आयोग ने भेजा समन!

Badshah Song Controversy: पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर अपने गानों के वजह से सुर्खियों में बने रहते है। बता दें, एक बार फिर अपने नए गाने के के वजह से सिंगर बादशाह चर्चा में आ गए हैं।

13 घंटे पहले

और पढ़े

  1. सेमीफाइनल में टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स, रणबीर-आलिया समेत वानखेड़े में नजर आए ये कलाकार
  2. रिसेप्शन लुक में छा गए रश्मिका और विजय, कपल को बधाई देने पहुंचें कई स्टार्स...फोटो वायरल
  3. शादी के बाद से ही रश्मिका-विजय जीत रहे लोगों का दिल! कपल ने तेलंगाना के 44 सरकारी स्कूलो को दिया ये बड़ा तोहफा
  4. हिना खान ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की तारीफ की, मच गया हंगामा
  5. Tere Naam: सलमान खान की 'तेरे नाम' ने मचाया तहलका! 300 करोड़ क्लब फिल्म को दी करारी टक्कर
  6. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप...OTT पर धमाल, ये फिल्म ट्रेडिंग लिस्ट में सबको किया पीछे
  7. विवादों के बीच रिलीज हुई द केरल स्टोरी 2, ओपनिंग डे पर ही रिकवर कर लिया बजट का 11 परसेंट...जानिए अबतक का कलेक्शन
  8. प्रभास की ‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय ने मारी एंट्री, फर्स्ट लुक ने सोशल मीडिया पर मचाया हंगामा
  9. एक दूजे के हुए रश्मिका और विजय, सात फेरे के बाद कपल ने शेयर की तस्वीरें... दोनों ने लिखा प्यारा नोट
  10. 'द केरल स्टोरी 2' के रिलीज पर लगी रोक, केरल हाईकोर्ट का बयान- ‘बिना दिमाग लगाए फिल्म को सर्टिफिकेट...’
  11. आज शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका-विजय... दो रीति-रिवाजों से होगी शादी, प्राइमल थीम में विरोश वेडिंग
  12. Arijit Singh : फैंस के लिए राहत, अरिजीत नए गाने रिकॉर्ड नहीं करेंगे, लेकिन...
  13. बॉडी शेमिंग की वजह से रात-रात भर रोती थीं मृणाल ठाकुर... इस सुपरस्टार ने की एक्ट्रेस की मदद
  14. उदयपुर में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा लेंगे सात फेरे, सोशल मीडिया पर कपल ने किया ऐलान
  15. "सुअर का मांस, गोमांस और मछली सह-अस्तित्व...", 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर देख भड़के अभिनेता Prakash Raj

Badshah Song Controversy:  पंजाबी सिंगर और रैपर बादशाह अक्सर अपने गानों के वजह से सुर्खियों में बने रहते है। बता दें, एक बार फिर अपने नए गाने के के वजह से सिंगर बादशाह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, सिंगर का नया गाना 'टटिहरी' रिलीज हुआ, जिसके बाद से वे विवाद में फंस गए हैं। वहीं हरियाणा महिला आयोग की तरफ से उन्हें समन भेजा गया है और जवाब मांगा गया है।

गाने का टाइटल 'टटिहारी' से बढ़ा विवाद

आपको बता दें, सिंगर बादशाह का हाल ही में एक गाना रिलीज हुआ है, जिसका टाइटल 'टटिहारी' है, ये एक हरियाणवी फोक सॉन्ग है। हालांकि हरियाणा महिला आयोग की तरफ से गाने की लाइन्स पर आपत्ति जताई गई है। साथ ही गाने के वीडियो के एक सीन को लेकर भी सवाल किया गया है। वहीं अब सिंगर बादशाह को हरियाणा राज्य महिला की तरफ से समन जारी किया है। जिसमें पक्ष रखने के लिए 13 मार्च को आयोग के समक्ष पेश होने को कहा गया है।


रैप सॉन्ग की लाइन पर की गई शिकायत

मिली जानकारी के मुताबिक पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर महिला आयोग ने यह नोटिस जारी किया है। शिकायत में बादशाह के रैप सॉन्ग की लाइन 'आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने' पर आपत्ति जताई गई है।

बादशाह को देनी होगी सफाई

गाने की वीडियो में स्कूल ड्रेस में नाबालिग बच्चियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़कर स्कूल बैग के साथ नाचते और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है। वहीं अब सहारण खाप ने भी ऐतराज दर्ज जताया है। कहा जा रहा कि बादशाह को इस मामले में सफाई देनी होगी। बता दें, बादशाह का ये गाना 1 मार्च को रिलीज हुआ है, 5 दिन पहले रिलीज हुए इस गाने पर 4.2 मिलियन व्यूज हैं।

Writen By: Geeta Sharma 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in