केजरीवाल के बरी होने पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान, "न्यायालय का सम्मान जरूरी..."

दिल्ली की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब Arvind Kejriwal को बड़ी राहत मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में उन्हें, पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia समेत कुल 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया।

9 घंटे पहले

और पढ़े

  1. इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर लगाई रोक
  2. आमलकी एकादशी व्रत करने से बनते है सारे बिगड़े काम, जानें पूजा की विधि
  3. द्रौपदी मुर्मू ने रचा इतिहास, ‘प्रचंड’ पर हुईं सवार... भारत की पहली राष्ट्रपति जो लड़ाकू हेलीकॉप्टर में बनीं को-पायलट
  4. 'इलाहाबाद है भाई, भांग का नशा...', CJI की टिप्पणी वायरल
  5. Arvind Kejriwal : 'मैं करप्‍ट नहीं, कट्टर ईमानदार हूं...', शराब घोटाले मामले में बरी होते ही रो पड़े अरव‍िंद केजरीवाल
  6. Delhi Liquor Scam: शराब घोटाले में केजरीवाल और सिसोदिया बरी, कोर्ट के फैसले के बाद फफक पड़े केजरीवाल, बोले- मैं कट्टर ईमानदार...
  7. नोएडा: निजी स्कूल की बड़ी लापरवाही से UKG का बच्चा 7 घंटे तक बस में बंद, 25 KM दूर मिला मासूम
  8. आज से भारत के चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे कनाडा के पीएम मार्क कार्नी, पीएम मोदी से दो मार्च को होगी मुलाकात
  9. 260KM की रफ्तार से महातूफान! कहीं होगी बारिश…तो कहीं होगा धूप का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट
  10. BPSC Calendar 2026: BPSC 2026 में निकली 48 भर्तियां! जानें पूरी डिटेल
  11. 'जल्द ही फ्री ट्रेड एग्रीमेंट को देंगे अंतिम रूप...', इजरायल से मोदी का बड़ा बयान
  12. जेल या बेल! शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल, दोनों नाबालिगों का बयान दर्ज
  13. NCERT किताब के चैप्टर को लेकर भड़के CJI, जानें क्या है पूरा मामला
  14. दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना, बेरहम पति ने पत्नी संग तीन बेटियों को उतारा मौत के घाट
  15. जापान में एक बच्चे ने जो किया... देखकर चकित रह गए सीएम योगी, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल

Delhi News: दिल्ली की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब Arvind Kejriwal को बड़ी राहत मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित शराब घोटाला मामले में उन्हें, पूर्व उपमुख्यमंत्री Manish Sisodia समेत कुल 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने इसे न्याय की जीत बताया, जबकि राजनीतिक हलकों में इस निर्णय को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है।

सच्चाई की जीत हुई है: अरविंद केजरीवाल 

कोर्ट के फैसले के बाद अरविंद केजरीवाल भावुक नजर आए। उन्होंने न्यायालय और जजों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। उन्होंने कहा कि सच्चाई की जीत हुई है। इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनके खिलाफ साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और सच्चाई सामने आकर रहती है।

'न्यायपालिका न हो तो अराजकता फैल सकती है'

वहीं, इस पूरे घटनाक्रम पर समाजसेवी Anna Hazare की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। अन्ना हजारे ने अदालत के फैसले का सम्मान करने की बात कही। उन्होंने कहा, “हमारा देश अपनी न्यायिक और सुरक्षा प्रणालियों की मजबूती पर चलता है। विविधताओं से भरे इस देश में न्यायपालिका ही व्यवस्था बनाए रखने का आधार है। यदि न्यायपालिका न हो तो अराजकता फैल सकती है।”

'वे दोषी नहीं हैं, तो अदालत  के इस फैसले को स्वीकार करना चाहिए' 

अन्ना हजारे ने आगे कहा कि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के बारे में पहले जो भी बयान दिए थे, वह न्यायालय के निर्णय से पहले की स्थिति में थे। अब जब अदालत ने फैसला दे दिया है कि वे दोषी नहीं हैं, तो इस आदेश को स्वीकार किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केजरीवाल द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे आरोपों से उनका कोई लेना-देना नहीं है।

'केजरीवाल को अपने बारे में नहीं, देश के बारे में सोचना चाहिए'

जब अन्ना हजारे से केजरीवाल के लिए कोई संदेश देने को कहा गया तो उन्होंने समाज और देशहित को सर्वोपरि रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “समाज और देश के भले के लिए जो कुछ कर सकते हो, करते रहो। खुद, सरकार या पार्टी के बारे में मत सोचो। देश की आजादी के लिए लाखों लोगों ने कुर्बानी दी है, उसे याद रखना और देश को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए।”वहीं अदालत के फैसले के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर और बयानबाजी देखने को मिल सकती है।

Writen By:Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in