.jpg)
Apple ने मुंबई में अपना दूसरा रिटेल स्टोर खोल दिया है। बीकेसी के बाद अब मुंबईकर बोरिवली में भी एप्पल के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स का अनुभव कर सकेंगे। कंपनी ने बोरिवली के Sky City Mall में अपना नया स्टोर लॉन्च किया है, जो भारत में एप्पल का छठा आधिकारिक रिटेल स्टोर है। इससे पहले एप्पल ने 2023 में मुंबई के बीकेसी स्थित Jio World Centre में अपना पहला स्टोर खोला था। इसके बाद कंपनी ने दिल्ली के Select Citywalk Mall में रिटेल स्टोर शुरू किया। अब मुंबई में दूसरा स्टोर खुलने से ग्राहकों को बेहतर सर्विस और प्रोडक्ट एक्सपीरियंस मिलेगा।
मुंबई में लॉन्च हुआ Apple का दूसरा स्टोर
एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर साझा जानकारी के अनुसार, यह स्टोर मुंबई का दूसरा और महाराष्ट्र का तीसरा एप्पल रिटेल आउटलेट है। मुंबई के अलावा कंपनी पुणे में भी स्टोर संचालित कर रही है। वर्तमान में एप्पल के भारत में मुंबई, दिल्ली, नोएडा, बेंगलुरू और पुणे में रिटेल स्टोर हैं। साथ ही, हैदराबाद में भी जल्द नया स्टोर खुलने की तैयारी है, जिसकी जॉब लिस्टिंग आधिकारिक वेबसाइट पर देखी गई है।
Today at Appl जैसे सेशन भी होंगे आयोजित
एप्पल रिटेल की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट Deirdre O’Brien ने कहा कि बोरिवली स्टोर के उद्घाटन से कंपनी बेहद उत्साहित है और भारत में अपनी कम्युनिटी को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। नए बोरिवली स्टोर में ग्राहक iPhone 17 लाइनअप, iPhone Air, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch Series 11, iPad और Mac की नई जेनरेशन को एक्सपीरियंस कर सकेंगे। साथ ही, यूजर्स अपने पुराने एप्पल डिवाइस को एक्सचेंज भी कर सकते हैं। स्टोर में पर्सनलाइज्ड सपोर्ट, टेक्निकल गाइडेंस और Today at Apple जैसे सेशन भी आयोजित किए जाएंगे।
'मेक इन इंडिया' के तहत एप्पल iPhone मॉडल भारत में कर रहा असेंबल
भारत एप्पल के लिए तेजी से उभरता हुआ बाजार बन चुका है। कंपनी ने अप्रैल 2023 में देश में पहला स्टोर लॉन्च किया था और उसके बाद से लगातार विस्तार कर रही है। पिछले वर्ष बेंगलुरू, पुणे और नोएडा में नए स्टोर खोले गए। भारतीय स्मार्टफोन बाजार में iPhone की मांग तेजी से बढ़ी है और एप्पल टॉप-5 ब्रांड्स में शामिल हो चुकी है। कंपनी भारत को चीन के विकल्प के रूप में देख रही है। 'मेक इन इंडिया' पहल के तहत एप्पल अब अपने अधिकांश iPhone मॉडल भारत में असेंबल कर रही है और यहां निर्मित डिवाइस वैश्विक बाजार में निर्यात भी किए जा रहे हैं।
Writen By:Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
