.jpg)
Amalaki Ekadashi 2026 Vrat Paran: आज के दिन आमलकी एकादशी का व्रत-पूजन किया जाता है। यह व्रत फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी के रूप में मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु, आवंला वृक्ष और शिव-पार्वती की पूजा का विशेष महत्व होता है। आज आमलकी एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, सौभाग्य योग और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग बना है।
आमलकी एकादशी व्रत पारण का समय
जानकारी के मुताबिक आमलकी एकादशी व्रत का पारण शनिवार 28 फरवरी 2026 को किया जाएगा। पारण के समय की बात करें तो सुबह 06 बजकर 47 मिनट से 09 बजकर 06 मिनट तक का समय रहेगा। ध्यान रहे पारण समय के भीतर ही कर लें। सबसे महत्वपूर्ण बात की एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर करना होता है। इसके साथ ही हरि वासर समाप्त होने के बाद सुबह एकादशी व्रत का पारण कर लेना चाहिए।
जानें एकादशी व्रत पारण की विधि
स्नान और ध्यान- 28 फरवरी को द्वादशी तिथि पर सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें
श्रीहरि की पूजा- स्नान के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं और फिर भगवान विष्णु के समक्ष दीप जलाकर पूरे विधि के साथ पूजा-पाठ करें।
दान- पारण से पहले ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा या कच्चा अनाज अवश्य दें। इसके बाद व्रत खोलना चाहिए।
आंवले का सेवन- आमलकी एकादशी व्रत पारण में आंवले का ग्रहण करना या भगवान को अर्पित किया भोग खाना शुभ माना जाता है।
सात्विक भोजन- एकादशी व्रत खोलने के बाद इस दिन शाकाहारी भोजन ग्रहण करना चाहिए।
Disclaimer: यह खबर सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)