
भारत में होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह देश की सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रतीक भी है। अलग-अलग परंपराओं, रीति-रिवाजों और मान्यताओं के कारण देश के हर क्षेत्र में होली मनाने का अंदाज़ अलग है। यही वजह है कि भारत में होली को कई अनोखे रूपों में देखा जा सकता है। इस साल होली 4 मार्च यानी बुधवार को मनाई जाएगी। आइए जानते हैं देश के विभिन्न हिस्सों में कितने तरह की होली मनाई जाती है।
1. बरसाना और नंदगांव की लठमार होली
उत्तर प्रदेश के बरसाना और नंदगांव की लठमार होली विश्वभर में प्रसिद्ध है। आपको बता दें की यहां महिलाएं पुरुषों को लाठियों से हल्के-फुल्के अंदाज़ में मारती हैं और पुरुष ढाल से अपना बचाव करते हैं। यह परंपरा राधा-कृष्ण की कथाओं से जुड़ी मानी जाती है।

2. मथुरा और वृंदावन की फूलों की होली
मथुरा और वृंदावन में होली का उत्सव कई दिनों तक चलता है। यहां मंदिरों में फूलों से होली खेली जाती है, जिसे फूलों की होली कहा जाता है। यह आयोजन बेहद आकर्षक और आध्यात्मिक वातावरण से भरपूर होता है।

3. शांतिनिकेतन की बसंत उत्सव होली
पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में होली को बसंत उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस परंपरा की शुरुआत रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की थी। यहां छात्र-छात्राएं पारंपरिक वेशभूषा पहनकर नृत्य और संगीत के साथ रंगों का उत्सव मनाते हैं।
4. आनंदपुर साहिब का होला मोहल्ला
पंजाब के आनंदपुर साहिब में होली के आसपास होला मोहल्ला मनाया जाता है। इसमें सिख समुदाय के लोग युद्ध कौशल, घुड़सवारी और पारंपरिक करतबों का प्रदर्शन करते हैं। यह उत्सव वीरता और परंपरा का प्रतीक है।

5. उदयपुर की शाही होली
राजस्थान के उदयपुर में राजसी अंदाज़ में होली मनाई जाती है। यहां शाही जुलूस निकाला जाता है और मेवाड़ राजघराने की परंपराओं के अनुसार होलिका दहन किया जाता है।

6. गोवा का शिगमो उत्सव
गोवा में होली को शिगमो नाम से जाना जाता है। यह मुख्य रूप से किसानों और ग्रामीणों का त्योहार है, जिसमें लोकनृत्य, संगीत और रंगों के साथ उत्सव मनाया जाता है।

इन विभिन्न रूपों से साफ है कि भारत में होली केवल रंग खेलने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह परंपरा, संस्कृति, इतिहास और आस्था का संगम है। हर क्षेत्र की अपनी खास पहचान है, जो इस त्योहार को और भी खास बना देती है।
Written By - Namita Verma.



.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)