क्या आप भी देखना चाहते हैं 6 ग्रहों की परेड...तो नोट कर लें दिन और समय

ग्रहों की इस परेड को देखने का सबसे सही समय सूर्यास्त के 30 मिनट बाद का बताया गया है। नासा का कहना है कि किसी ग्रह को बिना उपकरणों के देखने के लिए उसका क्षितिज से कुछ डिग्री ऊपर होना ज़रूरी है।

23 घंटे पहले

और पढ़े

  1. इस महिला ने एकदम आसान तरीके से घटाया वजन! केवल 7 स्टेप्स ने बदली जिंदगी
  2. इन राशियों के करियर में आएंगे बड़े बदलाव, जानिए सभी राशियों के राशिफल
  3. रंगों से नहीं बल्कि अनोखे अंदाज में मनाई जाती है होली, यहा देखें तस्वीरें
  4. होली से पहले कर लें ये काम, रंगों के पीछे छुपा है खतरा तो हो जांए सावधान! जानें ये टिप्स!
  5. रवि योग के कारण इन राशियों को रहना होगा सावधान! जानें आज का राशिफल
  6. क्या आप भी पीते हैं खाली पेट गर्म पानी, तो हो जाएं सावधान!
  7. गर्मी बढ़ने से पहले सतर्कता जरूरी: सेहत और सुरक्षा के लिए अपनाएं ये उपाय
  8. फैटी लिवर से हैं परेशान, तो आज से ही इन चीजों को अपने खाने में करें शामिल
  9. ब्रज में होली की तैयारी...रंग, फूल और लड्डुओं से मनाई जाएगी होली
  10. आज के ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव... इन राशियों को मिलेंगी सफलता, जानें आज का राशिफल
  11. यूरिन की समस्या को न करें अनदेखा, हो सकती है ये गंभीर बीमारी
  12. स्वाद के जाल में फंस रहे हैं आप... तो हो जाएं सावधान, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड तंबाकू से ज्यादा है खतरनाक
  13. धनु, सिंह समेत इन राशि के लिए दिन रहेगा लकी, जानें आज का राशिफल
  14. होली के 8 दिन पहले से करना चाहते हैं शुभ काम....तो हो जाएं सावधान! 24 फरवरी से शुरू होगा होलाष्टक का अशुभ काल
  15. क्या आप जानते हैं जिंदगी में कितनी बार होती हैं सच्ची मोहब्बत, स्टडी में सामने आई ये बात

Planetary parade in February 2026: अंतरिक्ष की घटनाओं में रुचि रखने वालों के लिए जल्द ही ग्रहों की परेड देखने का सुनहरा मौका जल्द मिलने वाला है। यह एक दुर्लभ खगोलीय घटना होती है जिसमें कई ग्रह अंतरिक्ष में एकसाथ दिखाई देते हैं। कई बार आपने सुना होगा कि चंद्रमा के पास कोई ग्रह आ गया, जो नंगी आंखों से दिखाई देने लगता है। लेकिन इस बार एक या दो नहीं, 6 ग्रह एकसाथ आपको आसमान में नजर आने वाले हैं। आइए जानते हैं किस दिन होगी ग्रहों की यह परेड, और कहां देख पाएंगे यह अनोखा नजारा। 

प्लेनेटरी परेड 2026

इस हफ्ते अंतरिक्ष में ग्रहों की परेड का अद्भुत नजारा देखने को मिलने वाला है। यह परेड फरवरी के अंतिम दिनों में सबसे ज्यादा साफ तरीके से देखी जा सकेगी। नासा के मुताबिक 28 फरवरी को आसमान में 6 ग्रह एकसाथ नजर आएंगे। बता दें कि बुध, शुक्र, नेपच्यून, शनि, यूरेनस और बृहस्पति एक लाइन में खड़े दिखाई देंगे। हालांकि इन्हें फरवरी में लगभग हर दिन इस स्थिति में देखा जा सकता है, लेकिन 28 फरवरी को ये सबसे साफ तौर पर नजर आने वाले हैं। 

कैसे देखें नजारा

जानकारी क मुताबिक प्लेनेट्स की इस परेड में 6 ग्रह शामिल होंगे। इनमें से 4 ग्रह ऐसे हैं, जो नंगी आंखों से भी देखे जा सकेंगे। अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक नेपच्यून और यूरेनस को छोड़कर बाकी सभी ग्रह नंगी आंखों से दिख सकते हैं। नेपच्यून और यूरेनस को भी देखना चाहते हैं तो आपको दूरबीन या टेलीस्कोप की जरूरत पड़ेगी।

इस समय देखेगा नजारा

ग्रहों की इस परेड को देखने का सबसे सही समय सूर्यास्त के 30 मिनट बाद का बताया गया है। नासा का कहना है कि किसी ग्रह को बिना उपकरणों के देखने के लिए उसका क्षितिज से कुछ डिग्री ऊपर होना ज़रूरी है। 10 डिग्री या उससे अधिक की ऊंचाई को सबसे उपयुक्त माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पृथ्वी का निचला वायुमंडल सूर्योदय और सूर्यास्त के समय खगोलीय पिंडों के प्रकाश को धुंधला कर देता है। यहां तक ​​कि अधिक चमकीले ग्रहों को भी बहुत नीचे होने पर देखना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि उनका प्रकाश आंखों तक पहुंचने से पहले ही बिखर जाता है।

कौन से ग्रहों का नजारा होगा साफ

छह ग्रहों में से चार सूर्य के बहुत करीब होंगे और शाम की तेज रोशनी में केवल थोड़े समय के लिए ही दिखाई देंगे, या हो सकता है कि बिल्कुल भी दिखाई न दें। शुक्र और बुध क्षितिज के सबसे करीब होंगे, उसके बाद शनि और नेपच्यून होंगे। यूरेनस और बृहस्पति आकाश में बहुत ऊंचाई पर होंगे। इससे एक साथ तीन से अधिक ग्रहों को देखना मुश्किल भरा काम हो सकता है।

दुर्लभ है संयोग

नासा का कहना है कि अगली ऐसी घटना अक्टूबर 2028 के अंत में होगी। 2028 में पांच ग्रह सूर्योदय से पहले एक साथ दिखाई देंगे। उसके बाद फिर फरवरी 2034 के अंत में पांचों ग्रह सूर्यास्त के बाद फिर से दिखाई देंगे। इसलिए इस घटना को देखने का मौका हाथ से न जानें दें। इसके बाद कई साल तक करना पड़ सकता है इंतजार। 
 

  written by - Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in