"भारतीय विदेशी कंपनियों की सेवा में लगी...", सैम पित्रोदा के बयान से भड़की BJP

Shehzad Poonawalla on Sam Pitroda:इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख Sam Pitroda के एक बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। दरअसल, एक यूट्यूब चैनल को सैम पित्रोदा ने इंटरव्यू दिया। जिसमें उनके द्वारा भारत को लेकर कई बड़े दावे किए गए है।

5 घंटे पहले

और पढ़े

  1. PM Modi ने किया नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन, जानें मेट्रो की टाइमिंग
  2. 608 पदों पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई?
  3. AI Impact Summit 2026 का समापन, वैश्विक स्तर पर भारत को मिला मजबूत समर्थन
  4. मन की बात का 131वां एपिसोड आज, पीएम Modi ने कई मुद्दे पर की चर्चा
  5. दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु से गिरफ्तार किए 6 संदिग्ध
  6. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज, जानें क्या हैं पूरा मामला
  7. SIR प्रक्रिया के बाद इन राज्यों में जारी किया गया मतदाता सूची, एक करोड़ से अधिक वोटर्स के कटे नाम
  8. देश के इन राज्यों में गरज के साथ बरस सकती हैं बारिश...तो कई राज्यों में होगा तेज धूप का प्रकोप, IMD ने जारी किया अलर्ट
  9. Shankaracharya Controversy: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश
  10. भारत-ब्राजील के बीच 20 अरब डॉलर के कारोबार पर लगी मुहर, क्रिटिकल मिनरल्स से लेकर AI तक कई समझौते पर हुए हस्ताक्षर
  11. पॉक्सो एक्ट में यूपी के दंपती को फांसी की सजा, 35 से अधिक बच्चों के साथ की थी दरिंदगी...साथ ही वीडियो बनाकर विदेशों में बेचा
  12. पीएम मोदी के इजरायल दौरा से पहले हुई बड़ी डील! एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल समेत कई हथियारों को लेकर चर्चा तेज
  13. New Delhi: AI समिट में हंगामे के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
  14. भारत में जल्द इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी होगी शुरू! अमेरिकी संग ये स्टार्टअप कंपनी ने किया करार
  15. Delhi News: लश्कर के टारगेट पर है चांदनी चौक, दिल्ली को दहलाने की रची गई साजिश!

Shehzad Poonawalla on Sam Pitroda: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख Sam Pitroda के एक बयान को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। दरअसल, एक यूट्यूब चैनल को सैम पित्रोदा ने इंटरव्यू दिया। जिसमें उनके द्वारा भारत को लेकर कई बड़े दावे किए गए है। इंटरव्यू में उन्होंने यह बयान दिया कि भारत ने दूसरों की सेवा करने के लिए एक रॉ टैलेंट खड़ा किया है। लेकिन इस प्रतिभा का इस्तेमाल मुख्य रूप से अन्य देशों कंपनियों की सेवा में हुआ है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि 1.5 अरब की आबादी वाले देश के पास अपना मजबूत ऑपरेटिंग सिस्टम न होना "शर्म की बात" है।

"भारतीय प्रतिभा विदेशी कंपनियों की सेवा में लगी है"

पित्रोदा इतने में नहीं रूके, आगे उन्होंने बताया कि कैसे भारत ने दुनियाभर में प्रोग्रामिंग, बैंकिंग, लीगल सिस्टम, इंडस्ट्री, मैन्युफैक्चरिंग और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में उल्लेखनीय मानव संसाधन उपलब्ध कराया है। लेकिन देश ने अपने स्तर पर वैश्विक स्तर के टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट विकसित करने पर ध्यान नहीं दिया। और उन्होंने सवाल उठाया कि भारत ने न तो अपना बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाया और न ही माइक्रोसॉफ्ट जैसी वैश्विक टेक कंपनी खड़ी की। उनके मुताबिक, भारतीय प्रतिभा का बड़ा हिस्सा विदेशी कंपनियों की सेवा में लगा है।

"कांग्रेस नेता ने भारत को बदनाम करने का किया प्रयास"

वहीं अब पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने तीखा हमला बोला है। बता दें, पार्टी प्रवक्ता Shehzad Poonawalla ने कांग्रेस नेता पर आरोप लगाया कि वे लगातार भारत को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। और पित्रोदा का बयान तथ्यों से परे है और देश की उपलब्धियों को नजरअंदाज करता है।

बीजेपी का दावा, भारत ने वैश्विक स्तर पर किया विकास

वहीं बीजेपी ने दावा किया कि भारत ने अपने स्तर पर कई ऑपरेटिंग सिस्टम विकसित किए हैं। जिनमें BOSS Linux, Maya OS, PrimeOS, BharOS, Indus OS और NxtQuantum OS जैसे नाम शामिल हैं। साथ ही पार्टी ने यह भी कहा कि डिजिटल भुगतान प्रणाली UPI, वैक्सीन विकास और हाल के आर्थिक विकास के आंकड़े भारत की तकनीकी और आर्थिक प्रगति का प्रमाण हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पित्रोदा का बयान तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार पर बहस को फिर से तेज कर सकता है। जहां एक ओर कांग्रेस इसे आत्ममंथन और सुधार की जरूरत के रूप में पेश कर सकती है, वहीं बीजेपी इसे भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला बयान बता रही है। फिलहाल, इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी जारी है और आने वाले दिनों में यह विवाद और गरमा सकता है।

Writen By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in