.jpg)
Namo Bharat Neerut Metro: आज पीएम मोदी ने भारत के पहले नमो भारत RRTS का उद्घाटन कर, पूरा दिल्ली-मेरठ नमो भारत पूरा कॉरिडोर और मेरठ मेट्रो देश को समर्पित किया। बता दें, पीएम ने करीब 12,930 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स समर्पित किए। वहीं इससे पहले, पीएम मोदी ने नमो भारत और मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शताब्दी नगर से मेरठ दक्षिण स्टेशन तक सफर किया। सफर के दौरान 17 लोग रहे जिनमें 5 स्कूली बच्चे, 4 एमबीबीएस स्टूडेंट, 5 सफाईकर्मी और 3 दिल्ली के युवा उद्यमी भी शामिल थे। मेरठ दक्षिण स्टेशन से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जनसभा स्थल मोहिउद्दीनपुर पहुंचे।
जानें मेट्रो की टाइमिंग
आपकी जानकारी के लिए बता दें, दिल्ली-मेरठ RRTS से सराय काले खां से मोदीपुरम, बेजाजपुल और शताब्दी नगर तक मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकता है। वहीं उम्मीद है कि मेट्रो की ये सर्विस हफ्ते में बाकी दिनों और शनिवार को सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक और रविवार को सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक चलेंगी। कहा जा रहा है कि मेरठ मेट्रो भारत का सबसे तेज़ मेट्रो सिस्टम होगा, जिसकी मैक्सिमम ऑपरेशनल स्पीड लगभग 120 km/h होगी। सीएम योगी ने कहा कि मेरठ से दिल्ली आने में घंटो लगते थे। वहीं आज मेरठ को मेट्रो की सौगात मिली।
नमो भारत का किसे होगा फायदा?
ऐसा कहा जा रहा है कि नमो भारत RRTS के खुलने से मेरठ, गाजियाबाद और दिल्ली के बीच यात्रा का समय कम होने से NCR में जिंदगी बेहतर होने की उम्मीद है। साथ ही आने-जाने का खर्च कम होगा। और स्टूडेंट्स, एंटरप्रेन्योर्स और परिवारों को भी पढ़ाई, बिजनेस और पर्सनल जरूरतों के लिए फायदा मिलेगा।
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
इसके साथ ही पीएम मोदी ने अपने संबोधन में AI Global Summit का भी जिक्र किया। कि कैस India AI Impact Summit 2026 को वैश्विक स्तर पर भारत को मजबूत समर्थन मिला। साथ ही AI Global Summit में कांग्रेस कांग्रेस ने नेताओं के प्रदर्शन पर बयान देते हुए कांग्रेस पर तंज कसा। और कहा कि ये AI Global Summit भाजपा का समारोह नहीं था, बल्कि ये देश का कार्यक्रम था। लेकिन कांग्रेस ने तो सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश में कांग्रेस पर थू-थू हो रही है। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश से आपका असली चेहरा छुपा नहीं है।
'कांग्रेस देश को बदनाम करने में जुटी है'
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि "कांग्रेस ने नेताओं ने वहां जो कुछ किया वह दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी कितनी दिवालिया है। यहा तक कांग्रेस तो अपने ही देश को बदनाम करने में जुटी है।"
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)