608 पदों पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई?

अगर आप भी नौकरे की तालाश में है और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके है। तो ये खबर आपके लिए ही है। बता दें, तेल एवं गैस कंपनी एचपीसीएल ने युवाओं के लिए एक शानदार मौका लाया है। बता दें, तेल एवं गैस कंपनी एचपीसीएल ने 608 ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है।

8 घंटे पहले

और पढ़े

  1. "भारतीय विदेशी कंपनियों की सेवा में लगी...", सैम पित्रोदा के बयान से भड़की BJP
  2. PM Modi ने किया नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन, जानें मेट्रो की टाइमिंग
  3. AI Impact Summit 2026 का समापन, वैश्विक स्तर पर भारत को मिला मजबूत समर्थन
  4. मन की बात का 131वां एपिसोड आज, पीएम Modi ने कई मुद्दे पर की चर्चा
  5. दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु से गिरफ्तार किए 6 संदिग्ध
  6. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज, जानें क्या हैं पूरा मामला
  7. SIR प्रक्रिया के बाद इन राज्यों में जारी किया गया मतदाता सूची, एक करोड़ से अधिक वोटर्स के कटे नाम
  8. देश के इन राज्यों में गरज के साथ बरस सकती हैं बारिश...तो कई राज्यों में होगा तेज धूप का प्रकोप, IMD ने जारी किया अलर्ट
  9. Shankaracharya Controversy: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश
  10. भारत-ब्राजील के बीच 20 अरब डॉलर के कारोबार पर लगी मुहर, क्रिटिकल मिनरल्स से लेकर AI तक कई समझौते पर हुए हस्ताक्षर
  11. पॉक्सो एक्ट में यूपी के दंपती को फांसी की सजा, 35 से अधिक बच्चों के साथ की थी दरिंदगी...साथ ही वीडियो बनाकर विदेशों में बेचा
  12. पीएम मोदी के इजरायल दौरा से पहले हुई बड़ी डील! एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल समेत कई हथियारों को लेकर चर्चा तेज
  13. New Delhi: AI समिट में हंगामे के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
  14. भारत में जल्द इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी होगी शुरू! अमेरिकी संग ये स्टार्टअप कंपनी ने किया करार
  15. Delhi News: लश्कर के टारगेट पर है चांदनी चौक, दिल्ली को दहलाने की रची गई साजिश!

अगर आप भी नौकरे की तालाश में है और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर चुके है। तो ये खबर आपके लिए ही है। बता दें, तेल एवं गैस कंपनी एचपीसीएल ने युवाओं के लिए एक शानदार मौका लाया है। बता दें, तेल एवं गैस कंपनी एचपीसीएल ने 608 ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पदों पर बंपर भर्ती निकाली गई है। ये सुनहरा मौका उन उम्मीदवारों के लिए है जो अपनी तकनीकी पढ़ाई के बाद किसी बड़ी सरकारी कंपनी में प्रशिक्षण लेकर करियर की मजबूत शुरुआत करना चाहते हैं। इससे एचपीसीएल जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप करने से उम्मीदवारों को औद्योगिक अनुभव मिलेगा। इसके साथ ही उन्हें काम सीखने का व्यावहारिक अवसर भी प्राप्त होगा।

जानें क्या होनी चाहिए योग्यता ?

जानकारी के लिए बता दें, इस भर्ती में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए है। इसके साथ ही डिग्री सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन ब्रांच में होना जरूरी है। और सामान्य और OBC वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। साथ ही उम्मीदवार का पास होने का वर्ष 1 अप्रैल 2023 या उसके बाद का होना चाहिए। इससे पहले पास हुए उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

उम्मीदवारों की उम्र सीमा

ये भी जान लीजिए की इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी। साथ ही अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग को 5 वर्ष, ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

मेरिट के आधार पर होगा चयन प्रक्रिया

वहीं इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं किया जाएगा। और चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। इसके लिए बीई या बीटेक में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। जिसके बाद मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। जिसमें दस्तावेज सत्यापन का अनुपात 1:5 रखा गया है। इस पद के लिए पांच उम्मीदवारों को बुलाया जा सकता है। और सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर अंतिम चयन किया जाएगा।

स्टाइपेंड कितना मिलेगा

वहीं इस भर्ती में चयनित ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी को हर महीने कुल 25,000 रुपये का स्टाइपेंड दी जाएगी। इसमें 20,500 रुपये एचपीसीएल द्वारा और 4,500 रुपये भारत सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे।

जानें कैसे करें आवेदन ?

सबसे पहले आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जायें।
जिसके बाद वहां 'Apprentice 2026' पर क्लिक करें।
फिर 'नया रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन के बाद ईमेल पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
जहां लॉगिन करके अपनी पूरी जानकारी भरें।
फिर अपनी इंजीनियरिंग ब्रांच और एक राज्य का चयन करें।
और जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
अंत में फॉर्म को सबमिट कर उसका प्रिंटआउट ले लें।

Writen By: Geeta Sharma

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in