.jpg)
AI Impact Summit 2026: आज भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन भारत के जिम्मेदार एआई दृष्टिकोण के लिए वैश्विक स्तर पर मजबूत समर्थन के साथ हुआ। जिसमें 100 से ज्यादा देशों के तकनीकी धुरंधर शामिल हुए। वहीं भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुआ। जिसमें भारत के जिम्मेदार एआई विजन को वैश्विक स्तर पर भरपूर समर्थन मिला। बता दें, नई दिल्ली में आयोजित समापन प्रेस कॉन्फ्रेंस को इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संबोधित किया। अपने संबोधन में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि, एआई इम्पैक्ट समिट कई मायनों में शानदार सफलता रही है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि 5 लाख से अधिक आगंतुकों ने इस प्रदर्शनी का आनंद लिया, बहुत कुछ सीखा और दुनिया भर के कई विशेषज्ञों से बातचीत की।
स्टार्टअप्स को अपना काम प्रदर्शित करने का मौका मिला
आगे अश्विनी वैष्णव ने विस्तार से बताया कि विश्व की लगभग सभी प्रमुख एआई कंपनियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इतना ही नहीं कई स्टार्टअप्स को अपना काम प्रदर्शित करने का अवसर मिला और चर्चा का स्तर उत्कृष्ट था। ये भी बताया कि निवेशकों द्वारा निवेश के कई वादे किए गए हैं। जिससे बुनियादी ढांचे से संबंधित निवेश 250 अरब डॉलर से अधिक और वेंचर कैपिटल के माध्यम से डीप टेक निवेश लगभग 20 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। मंत्री ने शिखर सम्मेलन का समर्थन करने और इसे सकारात्मक रूप से लेने वाले युवाओं को भी धन्यवाद दिया।
वैश्विक दक्षिण पर विशेष ध्यान केंद्रित
अंत में मीडिया को संबोधित करते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस आयोजन को बड़ी सफलता बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, इस एआई शिखर सम्मेलन में 20 विश्व नेताओं ने भाग लिया और दुनिया भर से 45 प्रतिनिधिमंडलों ने मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधित्व किया। आगे कहा कि इस विशेष शिखर सम्मेलन में सौ देशों का प्रतिनिधित्व था। आपको बता दें, इसमें वैश्विक दक्षिण पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया था।
Writen By: Geeta Sharma

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)