मन की बात का 131वां एपिसोड आज, पीएम Modi ने कई मुद्दे पर की चर्चा

PM मोदी ने कहा कि 'मन की बात' देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म है।

10 घंटे पहले

और पढ़े

  1. "भारतीय विदेशी कंपनियों की सेवा में लगी...", सैम पित्रोदा के बयान से भड़की BJP
  2. PM Modi ने किया नमो भारत रैपिड रेल का उद्घाटन, जानें मेट्रो की टाइमिंग
  3. 608 पदों पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें अप्लाई?
  4. AI Impact Summit 2026 का समापन, वैश्विक स्तर पर भारत को मिला मजबूत समर्थन
  5. दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु से गिरफ्तार किए 6 संदिग्ध
  6. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण के मामले में FIR दर्ज, जानें क्या हैं पूरा मामला
  7. SIR प्रक्रिया के बाद इन राज्यों में जारी किया गया मतदाता सूची, एक करोड़ से अधिक वोटर्स के कटे नाम
  8. देश के इन राज्यों में गरज के साथ बरस सकती हैं बारिश...तो कई राज्यों में होगा तेज धूप का प्रकोप, IMD ने जारी किया अलर्ट
  9. Shankaracharya Controversy: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश
  10. भारत-ब्राजील के बीच 20 अरब डॉलर के कारोबार पर लगी मुहर, क्रिटिकल मिनरल्स से लेकर AI तक कई समझौते पर हुए हस्ताक्षर
  11. पॉक्सो एक्ट में यूपी के दंपती को फांसी की सजा, 35 से अधिक बच्चों के साथ की थी दरिंदगी...साथ ही वीडियो बनाकर विदेशों में बेचा
  12. पीएम मोदी के इजरायल दौरा से पहले हुई बड़ी डील! एंटी-बैलिस्टिक मिसाइल समेत कई हथियारों को लेकर चर्चा तेज
  13. New Delhi: AI समिट में हंगामे के खिलाफ बीजेपी का हल्ला बोल, कांग्रेस ऑफिस के सामने प्रदर्शन
  14. भारत में जल्द इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी होगी शुरू! अमेरिकी संग ये स्टार्टअप कंपनी ने किया करार
  15. Delhi News: लश्कर के टारगेट पर है चांदनी चौक, दिल्ली को दहलाने की रची गई साजिश!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने आज (रविवार को) मन की बात कार्यक्रम के 131वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इसमें PM मोदी ने कहा कि 'मन की बात' देश और देशवासियों की उपलब्धियों को सामने लाने का एक मजबूत प्लेटफॉर्म है। देश ने ऐसी ही उपलब्धि, अभी दिल्ली में हुई Global Al Impact Summit के दौरान देखी। कई देशों के नेता, उद्योग जगत के लीडर्स, इनोवेटर्स और Start-Up सेक्टर से जुड़े लोग, Al Impact Summit के लिए भारत मंडपम में एकत्र हुए। आने वाले समय में AI की शक्ति का उपयोग दुनिया किस प्रकार करेगी, इस दिशा में यह समिट एक टर्निंग प्वाइंट साबित हुई है।

AI समिट पर पीएम मोदी ने की चर्चा

पीएम मोदी ने मन की बात में AI समिट के बारे में बात किया कहा कि दुनिया को AI के क्षेत्र में भारत की अद्भूत क्षमताएं देखने को मिली है। इस दौरान भारत ने 3 मेड इन इंडिया AI मॉडल भी लांच किया। यह अपने आप में अब तक की सबसे बड़ी AI समिट रही है। पीएम मोदी ने कहा कि Al Summit में दो products ने दुनिया भर के leaders को प्रभावित किया। पहला product अमूल के booth पर था। इसमें बताया गया कि कैसे AI जानवरों का इलाज करने में हमारी मदद कर रही है और कैसे 24x7 Al assistance की मदद से किसान अपनी डेयरी और जानवर का हिसाब रखते हैं, वहीं, दूसरा product हमारी संस्कृति से संबंधित था। दुनिया भर के leaders ये देखकर हैरत में पड़ गए कि कैसे AI की मदद से हम हमारे प्राचीन ग्रंथों को, हमारे प्राचीन ज्ञान को, हमारी पांडुलिपियों को संरक्षित कर रहे हैं, आज की generation के अनुरूप ढाल रहे हैं।

दुनिया की किन-किन टीमों में भारतीय खिलाड़ी

बता दें कि पीएम मोदी ने मन की बात में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का खासतौर से जिक्र किया, उन्होंने कहा कि अमेरिका की टीम में कई चेहरे भारत के घरेलू क्रिकेट से निकले हुए हैं। अमेरिकी टीम के कप्तान मोनांक पटेल गुजरात की under-16 और under-18 टीम के लिये भी खेल चुके हैं। मुंबई के सौरभ, हरमीत सिंह, दिल्ली के मिलिंद कुमार, ये सब अमेरिकी टीम की शान हैं। ओमान की टीम में आज कई चेहरे हैं, जो पहले भारत के अलग-अलग राज्यों में खेल चुके हैं। जतिंदर सिंह, विनायक शुक्ला, करन, जय, आशीष जैसे खिलाड़ी ओमान क्रिकेट की मजबूत कड़ी हैं।  इसके अलावा न्यूजीलैंड, UAE और इटली की टीमों में भी भारतीय मूल के खिलाड़ी अपनी जगह बना रहे हैं। ऐसे कितने ही भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं जो अपने देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। वहां के युवाओं के लिये प्रेरणा बन रहे हैं।

साइबर ठगी के प्रति रहें जागरूक

PM मोदी ने मन की बात में कहा कि, कई बार पता चलता है कि किसी Senior Citizen की जीवनभर की कमाई ठग ली जा रही है। पीएम ने कहा कि उन पैसों की ठगी हो जाती है, जो उसने बच्चों की फीस जमा करने के लिए बचाए थे। कारोबारियों से धोखाधड़ी की खबरें भी हमें देखने को मिलती हैं। कोई फोन करता है और कहता है कि मैं एक बड़ा अधिकारी हूं। आपको कुछ Details शेयर करनी होगी। इसके बाद भोले-भाले लोग ऐसा ही कर बैठते हैं। इसीलिए, आपका सतर्क रहना, जागरूक रहना बेहद जरूरी है।

PM मोदी ने किया आलिन शेरिन अब्राहम का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि  किसी भी माता-पिता के लिए अपने बच्चे को खोने से बड़ा दुख कुछ और हो ही नहीं सकता। छोटे से बच्चे को खोने का दुख तो और भी गहरा होता है। पीएम ने कहा कि कुछ ही दिन पहले हमने केरल की एक नन्ही मासूम आलिन शेरिन अब्राहम को खो दिया है। महज 10 महीनों में वो इस दुनिया से चली गई। कल्पना कीजिए उसके सामने पूरी जिंदगी थी, जो अचानक खत्म हो गई। कितने ही सपने और खुशियां अधूरी रह गईं। उसके माता-पिता जिस पीड़ा से गुजर रहे होंगे, उसे शब्दों से व्यक्त नहीं किया जा सकता है।

  written by - Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in