Kanpur Lamborghini Case: ड्राइविंग सीट पर कौन... सरेंडर से पहले ही मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर के ग्वालटोली में VIP रोड पर हुए लैम्बोर्गिनी हादसे के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। घटना 8 फरवरी रविवार को हुई थी। हादसा तब हुआ जब शिवम अपने ड्राइवर मोहन के साथ बिठूर एक शादी समारोह में जा रहा था...

2 घंटे पहले

और पढ़े

  1. Mumbai Lift Accident : मुंबई भायखला में बड़ा हादसा, 18 मंजिल से टूट कर गिरी लिफ्ट, 5 घायल
  2. योगी 2.0 का आखिरी बजट : विकास और रोजगार पर योगी सरकार का फोकस, चुनावी बजट से ‘27 विजय’ की तैयारी
  3. UP Budget 2026-27: चुनावी साल में जनकल्याण पर फोकस, महिलाओं-युवाओं को बड़ी राहत
  4. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को MP-MLA कोर्ट से मिली जमानत, तीन दिन के गिरफ्तारी के बाद राहत
  5. मथुरा में दिल दहला देने वाली घटना, दंपती समेत तीन बच्चों की संदिग्ध मौत, सुसाइड की आशंका
  6. बंगाल में SIR प्रक्रिया: SC ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, अधिकारियों की लिस्ट तत्काल देने को कहा
  7. तरनतारन के लॉ कॉलेज में सनसनीखेज घटना, छात्रा की गोली मारकर हत्या, क्लासरूम में घुसकर की फायरिंग
  8. UP Budget Session: विपक्ष के हंगामे के बीच राज्यपाल का अभिभाषण, आनंदीबेन पटेल ने कहा- प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की नीति
  9. कानपुर में रईसजादे की नशे में ड्राइविंग, लेम्बोर्गिनी से तीन को मारी टक्कर, सड़क पर मचा हड़कंप
  10. दरभंगा (बिहार): 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार, आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
  11. सूरजकुंड झूला हादसा: एजेंसी मालिक समेत साथी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, SIT ने शुरू की जांच
  12. Bird Flu Alert in Chennai: चेन्नई में बर्ड फ्लू की दस्तक, 1500 कौंवों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क, जानें लक्षण और बचाव
  13. सूरजकुंड मेला में सुरक्षा की बड़ी चूक: पहले गेट और फिर झूले टूटने से अफरा-तफरी, आठ घायल, तैयारियों पर उठे सवाल
  14. इटारसी में भीषण सड़क हादसा, नहर में कार गिरने से तीन की मौत, SDRF ने जारी किया रेस्क्यू
  15. गुजरात वलसाड में निर्माण स्थल पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से गिरा कंटेनर, मजदूर की मौके पर मौत

कानपुर के ग्वालटोली में VIP रोड पर हुए लैम्बोर्गिनी हादसे के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हादसे के समय कार वही चला रहा था। बताया जा रहा है कि वह कोर्ट में सरेंडर करने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अब उसे अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल भेजने या जमानत देने पर फैसला होगा।

कैसे हुआ हादसा

यह घटना 8 फरवरी रविवार को हुई थी। आर्य नगर निवासी तंबाकू कारोबारी के.के. मिश्रा का बेटा शिवम मिश्रा अपने ड्राइवर मोहन के साथ बिठूर एक शादी समारोह में जा रहा था। रास्ते में भैरोंघाट चौराहे के पास तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी अनियंत्रित हो गई।

कार ने पहले एक ऑटो को टक्कर मारी, फिर बुलेट बाइक से भिड़ी और बिजली के खंभे से जा टकराई। इस दौरान वहां खड़े तौफीक अहमद घायल हो गए। उनके पैर में चोट आई। वहीं बाइक सवार विशाल त्रिपाठी और सोनू त्रिपाठी को भी चोट लगी, हालांकि वे सुरक्षित हैं।

कार कौन चला रहा था?

हादसे के बाद यह सवाल उठा कि गाड़ी कौन चला रहा था। परिवार और उनके वकील का कहना था कि कार ड्राइवर मोहन चला रहा था। बता दें मोहन ने भी अदालत में यही बयान दिया है।

लेकिन पुलिस की जांच कुछ और ही कहानी बता रही है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से साफ हुआ है कि ड्राइविंग सीट पर शिवम मिश्रा ही था। फुटेज में हादसे के बाद कार से बाहर निकलने वाला व्यक्ति भी शिवम जैसा दिखाई दे रहा है।

समझौता और जांच

घटना के बाद घायल तौफीक ने कार नंबर के आधार पर शिकायत दर्ज कराई थी। बाद में उन्होंने कहा कि ड्राइवर की ओर से उन्हें आर्थिक मदद मिल गई है और वे आगे कोई कार्रवाई नहीं चाहते।

इसके बावजूद पुलिस ने जांच जारी रखी है। मोबाइल लोकेशन, फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल की पड़ताल के आधार पर पुलिस ने शिवम को ही मुख्य आरोपी माना है।

सरेंडर से पहले गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिवम कोर्ट में आत्मसमर्पण करने जा रहा था। इससे पहले ही उसे शहर से गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो दिन पहले उसके पिता ने दावा किया था कि वह दिल्ली के अस्पताल में भर्ती है।

अब अदालत में सुनवाई के बाद तय होगा कि शिवम मिश्रा को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा या उसे जमानत मिलेगी। पुलिस आगे की पूछताछ के लिए रिमांड की मांग भी कर सकती है।

 - YUKTI RAI 

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in