
फिल्म फ्लॉप और बढ़ता कर्ज
बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों एक बड़े कानूनी विवाद का सामना कर रहे हैं। मामला सालों पुराना है, जब उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप होने के कारण चेक बाउंस होने लगे और उनका कर्ज करीब 9 करोड़ रुपये तक पहुँच गया। इससे उनके खिलाफ चेक बाउंस का मामला दर्ज हुआ और अदालत ने उन्हें कई बार भुगतान के लिए समय दिया, लेकिन वे तय समय पर रकम चुकाने में असफल रहे।
कोर्ट ने कोई राहत नहीं दी, राजपाल यादव तिहाड़ में
दिल्ली हाई कोर्ट ने 4 फरवरी को राजपाल यादव की अंतिम याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि उन्होंने बार‑बार दिए गए निर्देशों का पालन नहीं किया। कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया कि फिल्मी स्टार होने का कोई विशेषाधिकार नहीं मिलेगा और कानून सबके लिए बराबर है। इसी वजह से राजपाल यादव को 5 फरवरी को तिहाड़ जेल में खुद को पेश करना पड़ा, और वे अब वहीं बंद हैं।
9 करोड़ के चेक बाउंस केस में आज होगी सुनवाई
आज यानी 12 फरवरी 2026 को उनकी बेल याचिका पर सुनवाई होने वाली है। इस सुनवाई में कोर्ट यह तय करेगी कि क्या राजपाल यादव को जेल से बेल मिल सकती है या नहीं। इस सुनवाई की मुख्य बात यही होगी कि क्या राजपाल यादव कोर्ट को विश्वास दिला पाएँगे कि वे बकाया रकम चुकाने के लिए एक ठोस योजना प्रस्तुत कर सकते हैं या नहीं। अगर वे भुगतान योजनाओं के बारे में स्पष्ट भरोसा दे पाते हैं तो कोर्ट उन्हें बेल दे सकती है अन्यथा, उन्हें जेल में ही रहना होगा।
क्या होगा अदालत का फैसला
इस मुश्किल वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने भी उनका समर्थन किया है। उनके कई साथी कलाकार जैसे सलमान खान, अजय देवगन, सोनू सूद और वरुण धवन मदद के लिए सामने आए हैं। उनके मैनेजर और उनकी पत्नी राधा यादव ने भी मीडिया के सामने आकर सभी का धन्यवाद किया है। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सुनवाई में उनके पक्ष को मजबूती मिल सकती है, लेकिन अंतिम निर्णय अदालत का होगा।
Written by : Anushka sagar


.jpg)



.jpg)



.jpg)




