Kanpur HDFC Controversy: 'ठाकुर' आस्था सिंह के बाद सामने आई 'ब्राह्मण' ऋतु त्रिपाठी, वीडियो जारी कर बोलीं- कानपुर की बेटी...

ऋतु त्रिपाठी ने अपने बयान में खुद को ‘कानपुर की बेटी’ बताते हुए कहा कि मायके से मैं त्रिपाठी हूं, ससुराल से मिश्रा हूं। मेरी इज्जत बचाएं।

4 घंटे पहले

और पढ़े

  1. Budget 2026-27: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट बहस का देंगी जवाब
  2. वन्यजीवों को भारी पड़ रहा अकेलापन? क्यों सदमे का शिकार हो रहें जानवर, चिड़ियाघरों की बंदिशों पर उठे सवाल
  3. अब ‘वंदे मातरम्’ के 6 छंद हर सरकारी समारोह में होंगे जरूरी, केंद्र का नया आदेश हुआ जारी
  4. लोकसभा नहीं जाएंगे Om Birla... विपक्ष के नोटिस पर स्पीकर का बड़ा कदम, अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को हो सकती है चर्चा
  5. इन राज्यों में अभी भी नहीं मिलेगी सर्दी से छुट्टी, IMD ने जारी किया नया अलर्ट
  6. सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए आज का राशिफल
  7. Amazon पर उपलब्ध या नहीं? नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर संसद से सोशल मीडिया तक मची बहस
  8. 'मैं ठाकुर हूं तो हां मैं ठाकुर हूं... मुझे अपनी जाति पर गर्व है...' वायरल वीडियो पर अब आई सफाई
  9. UP Weather: उत्तर प्रदेश में चली बसंती बयार, तापमान बढ़ने के साथ UP से विदा हुई सर्दी
  10. तिरुवनंतपुरम में स्पा सेवाओं को लेकर कौन-कौन से दिशा-निर्देश लागू हुए हैं,और क्यों जाने पूरा मामला !
  11. Parliament : क्या आज चल पाएगी संसद? सरकार-विपक्ष के बीच टकराव के आसार
  12. इस मशहूर पाकिस्तानी गायक के साथ संघ प्रमुख के भोजन पर गहराया विवाद,भड़की कांग्रेस!
  13. India-Seychelles relations : पैट्रिक हर्मिनी का भारत में भव्य स्वागत, द्रौपदी मुर्मू बोलीं - रिश्ते होंगे और मजबूत
  14. भारत की पहली को-ऑपरेटिव कैब सर्विस Bharat Taxi लॉन्च, महिलाओं के लिए खास फीचर ‘सारथी दीदी’
  15. अब भूख लगने पर ट्रेन की सीट छोड़कर नहीं जाना पड़ेगा! IRCTC ने शुरू की ये मजेदार सर्विसेज

उत्तर प्रदेश के कानपुर में HDFC बैंक वायरल वीडियो मामले में रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह के बाद अब इस्तीफा देने वाली ऋतु त्रिपाठी का वीडियो सामने आया है। ऋतु त्रिपाठी वीडियो के जारिए अपना पक्ष रखा है। ऋतु त्रिपाठी ने कहा, आस्था सिंह ने उनकी और उनके परिवार की इज्जत को ठेस पहुंचाई, उन्हें गालियां दी गईं, उन्होंने लोगों से उन्हें सपोर्ट करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर अब दोनों पक्षों को लेकर बहस तेज हो गयी है।

कानपुर की बेटी हूं- ऋतु

यही नहीं अपने बयान में ऋतु ने  खुद को ‘कानपुर की बेटी’ बताते हुए कहा कि मायके से मैं त्रिपाठी हूं, ससुराल से मिश्रा हूं। मेरी इज्जत बचाएं, मुझे सपोर्ट करें। ऋतु ने आस्था पर बदतमीजी और परिवार की बेइज्जती का आरोप लगाया है, उन्होंने यह भी कहा कि वे ब्राह्मण हैं और उन्हें अपनी जाति पर गर्व है, लेकिन मामले को जातिवाद का रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

आस्था सिंह ने दी थी सफाई

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद आस्था सिंह ने पहले मीडिया को दिए बयानों में सफाई दी थी कि वीडियो अधूरा है और जानबूझकर वायरल किया गया, उनके मुताबिक  ऋषि मिश्रा ने पहले उनकी जाति पूछी, धमकी दी- ‘गर्मी निकाल दूंगा’, "हेकड़ी निकाल दूंगा’ और अभद्रता की, जिसके जवाब में उन्होंने ‘गुस्से मैं ठाकुर हूं’ कहा। आस्था ने इसे आत्मसम्मान की लड़ाई बताया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की।

दोनों पक्षों में बहस तेज

पनकी बैंक ब्रांच से शुरू हुई ये बहस अब सोशल मीडिया पर तेज हो चुकी है। दोनों पक्ष अपना-अपना दावा कर रहे हैं। वहीं हैरानी इस बात की है कि अभी तक बैंक प्रबंधन ने इस मामले में कोई एक्शन या पहल नहीं की है। जबकि घटना 6 जनवरी की ही थी, उसके बाद आस्था सिंह का गालियां देते हुए वीडियो वायरल हो गया था।

 written by- Toshi Shah

TNP News,

115 B Hind Saurashtra Indl Estate, Marol Metro Station Andheri East, Mumbai - 400059
Call: +91 9818841730, +91 9818821470
Email: info@tnpnews.in