.jpg)
बेंगलुरु की स्टार्टअप कंपनी Sarvam AI ने दुनिया के बड़े AI मॉडल Google Gemini और ChatGPT को पीछे छोड़कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इसका नया टूल Sarvam Vision भारतीय भाषाओं के दस्तावेज़ पढ़ने (OCR) में 84.3% सटीकता के साथ ग्लोबल दिग्गजों को मात दे रहा है। इसके अलावा Sarvam Vision और Bulbul V3 इसके सबसे बड़े इनोवेशन हैं, जो इसे खास बनाते हैं।
Sarvam AI क्या है?
Sarvam AI एक भारतीय स्टार्टअप है जिसे भारत सरकार ने देसी Large Language Model (LLM) बनाने के लिए चुना है। इसे भारत का अपना ChatGPT बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अप्रैल 2025 में इसकी घोषणा की थी।सरकार ने इस स्टार्टअप को उच्च-स्तरीय कंप्यूटिंग उपकरण और तकनीकी सपोर्ट भी प्रदान किया है। इस कंपनी के को-फाउंडर प्रतीक कुमार हैं।
35 से ज्यादा आवाजें, 11 भाषाओं में
फिलहाल में Bulbul V3 11 भारतीय भाषाओं के लिए 35 से ज्यादा आवाज़ विकल्प उपलब्ध हैं। वहीं, Sarvam AI का लक्ष्य इसे 22 भारतीय भाषाओं तक बढ़ाना है। KissanAI के संस्थापक प्रतीक देसाई ने Bulbul V3 की तारीफ करते हुए कहा कि यह भारतीय भाषाओं के लिए सबसे सस्ता और बेहतर टेक्स्ट‑टू‑स्पीच मॉडल बनता जा रहा है।
आम लोगों के लिए फायदे
Sarvam AI का सबसे बड़ा फायदा बैंकिंग, सरकारी काम और शिक्षा के क्षेत्र में होगा। अब पुराने दस्तावेज़, हाथ से लिखे कागजात और स्थानीय भाषाओं के रिकॉर्ड्स AI की मदद से तुरंत डिजिटल किए जा सकते हैं। इसके अलावा, यह मॉडल विदेशी AI सिस्टम्स के मुकाबले काफी सस्ता है, जिससे छोटे बिज़नेस और स्टार्टअप्स भी इसका फायदा उठा सकते हैं।
Written By - Namita Verma

.jpg)


